Breaking
घर पर चाहती हैं पार्लर जैसा ग्लो तो आलू का ऐसे करें इस्तेमाल हाथ पर लिखवाया दूल्हे का नाम, फिर बाराती ढूंढते रह गए दुल्हन, जानें क्या है मामला परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन... छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मैरा लक्ष्य है- प्रवीण पाठक युवक ने होटल में किया रेप, हड़प लिए 18 लाख…महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती-बोली- सर बचा लीजिए… राजगढ़ में घर में पानी के टैंक में मिले मां - बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस... घरों में खाना बनाने वाली मां और ड्राइवर पिता की बेटी ने कर दिया कमाल, दसवीं में प्रदेश में हासिल किय... लोकसभा चुनाव 2024: कल छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों में होगा महा मुकाबला साजिश या कुछ और…! पुलिस लाइन में खड़ी बसों-ट्रकों में लगी आग, मुख्तार के गैंगस्टर दोस्त की थीं ये गा...

बाइडेन प्रशासन का दावा- अमेरिका के लिए भारत महत्वपूर्ण साझेदार

वाशिंगटन: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन सहित शीर्ष अमेरिकी नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए एक महत्वपूर्ण दौरे पर वाशिंगटन पहुंचने से पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने कहा कि भारत, अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने डोभाल की अगले हफ्ते होने वाली वाशिंगटन यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘भारत कई क्षेत्रों में अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है जिनमें व्यापार क्षेत्र भी शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से इसमें सुरक्षा सहयोग भी शामिल है। इसमें तकनीकी सहयोग भी शामिल है।’’ पटेल ने कहा कि वह आगामी बैठकों के मद्देनजर इस पर अधिक जानकारी नहीं देना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह (भारत-अमेरिका संबंध) हमारे लिए निश्चित रूप से बहुत महत्वपूर्ण है।’’ दोनों देशों ने अभी तक डोभाल की वाशिंगटन यात्रा की घोषणा नहीं की है। पिछले दिनों भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिश्री वाशिंगटन में थे और उन्होंने बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘इंडिया हाउस में भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, प्रिय सहयोगी एवं मित्र विक्रम मिश्री की मेजबानी कर प्रसन्नता हुई…।’’ संधू ने गणतंत्र दिवस पर बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक समग्र रणनीतिक साझेदारी लगातार बढ़ रही है और इसमें मानवीय उद्यम के लगभग सभी क्षेत्रों को शामिल किया गया है जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, परस्पर हितों व विभिन्न मुद्दों पर आधारित पर हैं।

घर पर चाहती हैं पार्लर जैसा ग्लो तो आलू का ऐसे करें इस्तेमाल     |     हाथ पर लिखवाया दूल्हे का नाम, फिर बाराती ढूंढते रह गए दुल्हन, जानें क्या है मामला     |     परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन…     |     छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी     |     ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मैरा लक्ष्य है- प्रवीण पाठक     |     युवक ने होटल में किया रेप, हड़प लिए 18 लाख…महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती-बोली- सर बचा लीजिए…     |     राजगढ़ में घर में पानी के टैंक में मिले मां – बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस…     |     घरों में खाना बनाने वाली मां और ड्राइवर पिता की बेटी ने कर दिया कमाल, दसवीं में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान…     |     लोकसभा चुनाव 2024: कल छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों में होगा महा मुकाबला     |     साजिश या कुछ और…! पुलिस लाइन में खड़ी बसों-ट्रकों में लगी आग, मुख्तार के गैंगस्टर दोस्त की थीं ये गाड़ियां     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें