Breaking
झगड़ा में पति ने खोया आपा, 3 बच्चों के सामने पत्नी की चाकू मारकर कर दी हत्या भोपाल आश्रम जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, श्मशानघाट की दीवार गिराने के आरोप पर सांसद ने अमित शाह से की क... दूसरे चरण में BJP का इम्तिहान, दक्षिण के इकलौते दुर्ग कर्नाटक को कैसे साधेगी? मोदी लहर से पहले भी रह... ‘कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना गुनाह’, राजस्थान में पीएम मोदी ने किया कर्नाटक की घटना का ज... माफी का विज्ञापन किस साइज में दिया? सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव से पूछा 24 घंटे में परमाणु हथियारों की पूरी दुनिया में बढ़ी हलचल, कई देश कर रहे तबाही का रिहर्सल UP में पहले चरण की वोटिंग ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, दूसरे राउंड के लिए बनाई ये रणनीति स्तन कैंसर रिसर्च क्षेत्र में जबलपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रशियन पशु वि‍ज्ञानियों के साथ मिलकर करेंगे शोध और अध्ययन मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- मप्र में सभी 29 सीटें जीतेंगे, उज्‍जैन-शाजापुर में जमा करवाए भाजपा...

NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर के खिलाफ ठाणे पुलिस ने दर्ज की  FIR

महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरी मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है। समीर के ऊपर एक होटल और बार का लाइसेंस हासिल करने में कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा है। जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने नवी मुंबई स्थित होटल और बार का यह लाइसेंस रद्द करते हुए दावा किया था कि इसे गलत जानकारी देकर और धोखाधड़ी करके हासिल किया गया था। राज्य आबकारी अधिकारियों की शिकायत के बाद वानखेड़े के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में कोपरी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने पिछले साल नवंबर में समीर पर आरोप लगाया था। उनका कहना था कि वानखेड़े का नवी मुंबई के वाशी में एक परमिट रूम और बार है, जिसका लाइसेंस 1997 में समीर वानखेड़े के नाम पर लिया गया था। तब वानखेड़े नाबालिग थे और इसलिए यह अवैध है।

मलिक ने यह भी कहा था कि सरकारी नौकरी में होने के बावजूद वानखेड़े के पास परमिट रूम चलाने का लाइसेंस है, जो सेवा नियमों के खिलाफ है। वानखेड़े ने तब मंत्री के दावों को खारिज कर दिया था। राज्य के आबकारी विभाग ने बाद में वानखेड़े को बार के लाइसेंस के संबंध में नोटिस जारी किया था।इससे पहले, एक अधिकारी ने बताया था कि नोटिस पर वानखेड़े के जवाब और मामले की जांच के बाद, कलेक्टर इस नतीजे पर पहुंचे कि वानखेड़े ने 27 अक्टूबर, 1997 को लाइसेंस प्राप्त किया था, जब उनकी आयु 21 साल की मान्य उम्र के बजाय 18 साल से कम थी। ठाणे पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी रद्द करने की मांग करते हुए समीर ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। इसके साथ ही वानखेड़े ने ठाणे कलेक्टर द्वारा रद्द किए गए बार लाइसेंस की बहाली की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक और याचिका दायर की है। इस मामले पर कल सुनवाई होगी।

झगड़ा में पति ने खोया आपा, 3 बच्चों के सामने पत्नी की चाकू मारकर कर दी हत्या     |     भोपाल आश्रम जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, श्मशानघाट की दीवार गिराने के आरोप पर सांसद ने अमित शाह से की कार्रवाई की मांग     |     दूसरे चरण में BJP का इम्तिहान, दक्षिण के इकलौते दुर्ग कर्नाटक को कैसे साधेगी? मोदी लहर से पहले भी रहा दबदबा     |     ‘कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना गुनाह’, राजस्थान में पीएम मोदी ने किया कर्नाटक की घटना का जिक्र     |     माफी का विज्ञापन किस साइज में दिया? सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव से पूछा     |     24 घंटे में परमाणु हथियारों की पूरी दुनिया में बढ़ी हलचल, कई देश कर रहे तबाही का रिहर्सल     |     UP में पहले चरण की वोटिंग ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, दूसरे राउंड के लिए बनाई ये रणनीति     |     स्तन कैंसर रिसर्च क्षेत्र में जबलपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका     |     रशियन पशु वि‍ज्ञानियों के साथ मिलकर करेंगे शोध और अध्ययन     |     मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- मप्र में सभी 29 सीटें जीतेंगे, उज्‍जैन-शाजापुर में जमा करवाए भाजपा के नामांकन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें