ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
विदेश

पाक विदेश मंत्री का कबूलनामा: 370 पर कोई देश नहीं दे रहा साथ

इस्लामाबाद: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान ने इस मुद्दे को अंतराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की कोशिश की लेकिन दुनिया के किसी भी देश ने उसको कोई तवज्जो नहीं दी। हर मोर्चे पर मुंह की खाने के बाद उसकी अक्ल अब ठिकाने आयी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने खुद स्वीकार किया है कि कश्मीर मुद्दे पर कोई भी देश उसके साथ आने को तैयार नहीं है। पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुज्जफराबाद में पत्रकारों से बातचीत में कुरैशी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र परिषद में हमें समर्थन मिलना मुश्किल है।  कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तानी और कश्मीरियों को यह जानना चाहिए कि कोई आपके लिए नहीं खड़ा है। हमें मूर्खों के स्वर्ग में नहीं रहना चाहिए, आपको संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा, ‘जज्बात उभारना बहुत आसान है, मुझे दो मिनट लगेंगे। 35-36 साल से सियासत कर रहा हूं, यह मेरे लिए बाएं हाथ का काम है। जज्बात उभारना आसान है और ऐतराज जताना उससे भी आसान है, लेकिन मसले को आगे की तरफ ले जाना कठिन है।’एक सवाल के जवाब में कुरैशी ने कहा, ‘देखिए, आप जानते हैं कि दुनिया का उनके साथ अपने हित हैं। मैंने आपसे पहले ही इशारों इशारों में कह दिया कि वहां पर 1 अरब का बाजार है। वैसे तो हम उम्माह और इस्लाम की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने वहां पर काफी निवेश कर रखा है और उनके अपने फायदे हैं’ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर कुरैशी ने कहा कि वे आपकी तरफ हार लेकर नहीं खड़े हैं। सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी सदस्य हैं। उनमें से कोई भी वीटो पावर का इस्तेमाल कर सकता है, वो हमारे खिलाफ जा सकते हैं’।उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर पाकिस्तान को किसी भी मोर्चे पर सफलता नहीं मिल रही है। अमेरिका, रूस जैसे देशों ने इसे भारत का आंतरिक मामला बताया है। इसी बौखलाहट में पाकिस्तान कश्मीर में हिंसा की झूठी खबरें फैलाने से भी बाज नहीं आ रहा है। सूत्रों ने बताया, ‘केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की सीमा के पार पाकिस्तान स्थित स्कर्दू इलाके में पाकिस्तान एयरफोर्स के तीन सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से युद्धक सामान लाए गए।’हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान की हरकत पर नजर रखे हुए है और किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए तैयार खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button