ब्रेकिंग
Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड...
देश

टिकटॉक वीडियो ने ‘बर्थडे ब्वॉय’ को पहुंचाया जेल, जानिए पूरा मामला…

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की सनक ने 32 साल के एक शख्स को जेल पहुंचा दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अपना जन्मदिन मनाने के लिए हवा में गोली चलाने का उसका टिकटॉक वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब पुलिस को इस वीडियो के बारे में सूचना मिली और गहन जांच-पड़ताल के बाद यह पाया गया कि यह घटना दिल्ली के चांदनी महल इलाके के सुइवालान में शनिवार की शाम हुई जब फैजान अपना 32वां जन्मदिन मना रहा था। पुलिस उपायुक्त (मध्य) मंदीप सिंह रंधावा ने कहा कि वीडियो में फैजान अपने हाथ में बंदूक से हवा में गोली चलाते दिख रहा है।

इस वीडियो को पहले टिकटॉक पर अपलोड किया गया जो बाद में सोशल मीडिया के अन्य मंचों पर भी वायरल हो गया। रंधावा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद फैजान अपने घर से भाग गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए कहीं छिप गया। उसे अखाड़े वाली गली से गिरफ्तार किया गया और गोली चलाने की कथित घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा उसके पास से बरामद हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button