ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल 13 महीने बाद दो घंटे के लिए आएंगे बिलासपुर

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 महीने बाद शुक्रवार को दो घंटे के लिए शहर प्रवास पर आएंगे। इस दौरान विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के शहर प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में मुख्य कार्यक्रम होगा। लोकार्पण के बाद सभा स्थल में मौजूद शहरवासियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद डीपीएस स्कूल परिसर स्थित हैलीपेड के लिए रवाना होंगे।

लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को शहर प्रवास पर आ रहे हैं। इसे लेकर प्रशासनिक अमले की सक्रियता देखी जा रही है। सत्ताधारी दल खासकर सीएम समर्थकों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री का शहर प्रवास का कार्यक्रम दो दिनों में दो बार बदल चूका है। मुख्यमंत्री राजधानी दिल्ली में आयोजित बैठक से सीधे रायपुर आएंगे। रायपुर से हैलीकाप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button