ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
छत्तीसगढ़

संभागायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों से की चर्चा

बिलासपुर :  राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद के क्रम में संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज कोरबा जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के जरिए पाली और पोड़ी-उपरोड़ा के विकासखण्ड की महिलाओं से चर्चा कर उनके अनुभव सुनें। समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठानों में रोजगार मूलक गतिविधियों से जुड़कर उनमें आत्मविश्वास जागा है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने से उन्हंे हिम्मत मिली है। अब वे परिवार की हर जिम्मेदारी निभाने में बराबर का साथ दे रही है, इससे परिवार एवं समाज में उनका सम्मान बढ़ा है। पहले रोजगार नहीं होने के कारण उन्हें घर चलाने में काफी दिक्कतें होती थी, लेकिन अब सब कुछ आसान हो गया है।
डॉ. अलंग ने आज पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कापूबहरा की सूर्या स्व सहायता समूह और सुतर्रा की मां भवानी स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। सूर्या स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती चंदरबाई ने बताया कि उनके समूह की महिलाएं पिछले वर्ष से सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही है। उन्होंने बाड़ी में मूली, बिन्स, गोभी की सब्जी लगाई है। इससे उन्हें 35 हजार की आमदनी हुई है। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उनकी मदद की है। मां भवानी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी बाई ने बताया कि उन्होंने बाड़ी में टमाटर, आलू की फसल लगाई है। इससे उन्हें 17 हजार रूपए की आमदनी हुई है। इस राशि का उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में उपयोग किया है।
विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत सेंदरी-पाली एवं ग्राम पंचायत दमिया की महिलाओं ने भी संभागायुक्त डॉ. अलंग से अपने अनुभव साझा किए। मां महामाया स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी उरांव ने बताया कि सब्जी उत्पादन से उनके समूह को 52 हजार रूपए की आमदनी हुई है। इस राशि का उपयोग उन्होंने घर के खर्चांे में किया। वे कहती हैं कि रोजगार मिलने से उन्हें अब बहुत अच्छा लगता है, परिवार का खर्च चलाने में मदद मिली है। आसपास की महिलाएं भी उनसे प्रेरित होकर अब स्वरोजगार से जुड़ने लगी है। दमिया महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती रानी जगत ने अपने अनुभव बताएं। श्रीमती जगत ने बताया कि रोजगार मूलक योजनाओं से जुड़कर उनका जीवन ही बदल गया है। परिवार एवं समाज में उनका सम्मान भी बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि कोरबा जिले में 155 सामुदायिक बाड़ी विकास का कार्य किया गया है, जिनमें महिलाओं को जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button