Breaking
यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम

रायपुर  । फरवरी के अंतिम सप्ताह में उत्त्तरी छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण माह के आखिरी दिनों में सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर उत्तरी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा बनने लगा है जो उत्तर भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके असर से बिहार, झारखंड और उत्त्तरी छत्तीसगढ़ का इलाका प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में 24 और 25 फरवरी को मौसम बिगड़ने का अंदेशा जताया है। इसके कारण सरगुजा संभाग के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर तापमान पर पड़ा है। अंबिकापुर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम 27 और न्यूनतम 13 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इस बीच यदि बारिश होती है तो एक बार फिर सरगुजा जिले के तापमान में गिरावट होगी। बेमौसम बारिश का फायदा रबी की फसलों को पहुंचेगा। कृषि विज्ञानियों के अनुसार गेहूं की फसल में अब बालियां आ रही हैं। ऐसे में बारिश होने एवं तापमान ज्यादा नहीं बढ़ने से फसल को लाभ होगा।

यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें