ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
विदेश

नेता शाजिया इल्मी ने सियोल में दिखाई बहादुरी, भारत के खिलाफ बोलने वालों को कराया चुप

सियोलः भारत और भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ दक्षिण कोरिया की राजधानी में हो रही नारेबाजी के खिलाफ भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने जबरदस्त विरोध दर्ज करवाया। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर बी वायरल हुई। इस वीडियो में शाजिया कुछ पाकिस्तानी समर्थक पीएम मोदी और भारत के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद शाजिया अपनी गाड़ी से उतरी और उनके साथ भिड़ गई।

शाजिया इल्मी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि ‘मैं और दो अन्य नेता सियोल में यूनाइटेड पीस फेडरेशन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गए थे। कॉन्फ्रेंस के बाद हम लोग भारतीय राजदूत से मिलने दूतावास गए थे। उन्होंने बताया, ‘होटल वापस जाने के रास्ते में, हमने एक भीड़ द्वारा पाकिस्तानी झंडे लेकर आक्रामक विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा, भीड़ भारत और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी। काफी संख्या में लोग उन्हें देख रहे थे। तब हमें लगा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें बताएं कि हमारे देश और हमारे प्रधानमंत्री का अनादर न करें। आपको अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से समस्या है, जो पूरी तरह से एक आंतरिक मामला है, और इसका आप सभी से कोई लेना देना नहीं है।

प्रदर्शनकारियों से भिड़ने पर शाजिया इल्मी ने कहा, ‘हम जहां भी हैं, विरोध दर्ज कराना हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। मैं जानती हूं कि कुछ देशों में बोलना आसान नहीं है। एक भारतीय के रूप में, एक देशवासी के रूप में अपमानित होने पर अपने गुस्से को शांतिपूर्वक दर्ज करना जरूरी है। किसी भी समय कोई भी आपके देश के बारे में, आपके प्रधानमंत्री के बारे में कुछ भी कहता तो आपको अपनी आवाज उठानी चाहिए और अगर आप शांति से ऐसा कर रहे हैं कि इसके नतीजों से नहीं डरना चाहिए।’ प्रदर्शनकारियों के ज्यादा उग्र होने पर स्थानीय पुलिस ने दखल दी और इल्मी और उनके साथियों को वहां से निकालकर ले गईं।

गौरतलब है कि लंदन में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में भी तिरंगा फहराया गया। इस दौरान लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद वो गुंडागर्दी पर उतर आए। जब लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर खालिस्तानी समर्थक प्रदर्शनकारी तिरंगे का अपमान करने की कोशिश करने लगे, तभी वहां मौजूद भारतीय पत्रकार पूनम जोशी प्रदर्शनकारियों से भिड़ गईं और उनसे तिरंगा छीन लिया। एक समाचार एजेंसी ने इस वीडियो को ट्विटर और फेसबुक पर शेयर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button