Breaking
INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश

अब बंगाल CS ने लिए राज्यपाल धनखड़ के मजे, एसेंबली सेशल टाइमिंग पर भेजा नया प्रस्ताव

कोलकाता  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के मुख्य सचिव के उस अनुरोध को स्वीकार करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया जिसमें उन्होंने राज्य विधानसभा का सत्र आहूत करने का समय सात मार्च को देर रात 2 बजे से बदलकर अपराह्न दो बजे करने को कहा था।

मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि राज्य कैबिनेट का सिफारिश पत्र में देर रात 2 बजे विधानसभा को बुलाने का उल्लेखित समय ”अनजाने में टाइपिंग त्रुटि” था और अनुरोध किया कि सदन बुलाने का समय बदलकर उसी दिन अपराह्न 2 बजे कर दिया जाए।

हालांकि बंगाल विधानसभा का सत्र 7 मार्च को दोपहर 2 बजे से बुलाया गया है। इससे पहले गुरुवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने 7 मार्च को रात 2 बजे राज्य विधानसभा को बुलाया था। धनखड़ ने दावा किया था कि उन्होंने ममता बनर्जी-कैबिनेट के फैसले को स्वीकार करते हुए आधी रात के बाद विधानसभा बुलाई थी।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने कहा है कि यह एक टाइप की गलती थी। राज्यपाल इसे सुधार सकते थे, लेकिन जब उन्होंने रात 2:00 बजे टाइप की गलती को स्वीकृत किया है तो अब रात में ही विधानसभा का सेशन शुरू होगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी के मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से पहले जो दो नोट भेजे गए थे, उनमें 2:00 PM लिखा हुआ था, बाद में गलती से 2:00 AM चला गया, राज्यपाल इसे इग्नोर कर सकते थे।

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही 28 फरवरी को एक नई कैबिनेट बैठक बुला चुके हैं। कैबिनेट से राज्यपाल को दोपहर 2 बजे विधानसभा बुलाने के लिए एक नया प्रस्ताव भेजा जाएगा।” इससे पहले आज राज्यपाल ने मुख्य सचिव के नोट पर राजभवन में महाधिवक्ता एसएन मुखर्जी के साथ चर्चा की।

बता दें कि गुरुवार को धनखड़ ने ट्वीट किया था कि”संविधान के अनुच्छेद 174 (1) को लागू करते हुए, कैबिनेट के फैसले को स्वीकार करते हुए, विधानसभा को 07 मार्च 2022 को रात 2.00 बजे बैठक के लिए बुलाया गया है।” उसी ट्वीट में धनखड़ ने लिखा कि “ इतिहास में पहली बार मध्यरात्रि के बाद रात 2.00 बजे विधानसभा की बैठक असामान्य है, लेकिन यह कैबिनेट निर्णय है।”

कई सालों से टीएमसी सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव चल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धनखड़ को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया है, टीएमसी ने घोषणा की है कि वह मार्च में राज्य विधानसभा के बजट सत्र में धनखड़ के कार्यों की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पेश करेगी।

विधान सभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा था कि “यह एक गलती थी और इसे अनदेखा किया जा सकता था। रात 2 बजे विधानसभा को आहूत करना अपवाद है। उन्हें समझना चाहिए था और इसे नजरअंदाज करना चाहिए था। अब यह कैबिनेट को तय करना है। नहीं तो मुझे 2 बजे विधानसभा बुलानी पड़ेगी क्योंकि उस समय राज्यपाल ने बुलाया है।”

INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे     |     हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल     |     मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें