Breaking
घर में न लगाये ये तस्वीरें पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां सरकार का ऐलान, मौसम के कारण हुए फसल नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा इटारसी में भाजयुमो के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देने बुलाया, माला पहनाकर कर दी पिटाई इफ्तार में करें खाने की इन चीजों को शामिल, तो महीने भर रहेंगे फिट और हेल्दी PPF पर सरकार ने नहीं बढ़ाया ब्याज मरकाम और लखमा भी रहे मौजूद, मशाल रैली के दौरान झुलस गए थे सरवरदेवला गॉव में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की हर स्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार, स्थिति पर पै... गुजरात में महंगा हुआ अमूल दूध, दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

14 साल की उम्र में ही काम पर लग गए थे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है। टीवी पर वह अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने में कामयाब रहते हैं। वहीं, अब वह फिल्मों में गंभीर किरदार के जरिए कॉमेडी से अलग कुछ नया करने की कोशिश में हैं। वह पिछले कई साल से आलीशान जीवन जी रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह काफी संघर्षों के बाद हासिल किया है। अब अभिनेता ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए अपनी पहली सैलरी का भी खुलासा किया है।

हाल ही में दिए इंटरव्यू में कपिल ने बताया कि जब उन्होंने एक फोन बूथ पर काम करना शुरू किया था, तब वह काफी छोटे थे और प्रति माह 500 रुपये कमाते थे। वह उस दौरान पार्ट टाइम जॉब करते थे। उन्होंने बताया कि तब वह कुछ ही घंटे काम किया करते थे। रात 10 बजे से एक बजे तक और फिर सुबह चार बजे से सात बजे तक।

वहीं, कपिल ने अपनी अगली नौकरी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि अगली नौकरी उन्हें एक मिल में मिली, जहां वह 14 साल की उम्र में काम करते थे और 900 रुपये प्रति महीना कमाते थे। एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने बहुत से छोटे-छोटे काम किए हैं, जैसे दसवीं की परीक्षा देने के बाद वह एक कपड़ा मिल में काम करते थे। इतनी गर्मी पड़ती थी कि प्रवासी मजदूर भी अपने गांव वापस भाग जाते थे, लेकिन वह काम करते रहते थे।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि घर से कोई दबाव नहीं था कि वह कोई नौकरी करें। उन्हें छोटी उम्र में पैसा कमाकर लाने के लिए नहीं कहा जाता था, फिर भी वह अपने खर्चों और पॉकेट मनी के लिए छोटे-मोटे काम कर पैसे कमा लेते थे। इन पैसों से वह घर के साथ-साथ मां के लिए भी कुछ खरीद लेते थे, जो उन्हें बहुत अच्छा लगता था। उन्होंने बताया कि उन्हें घर पर पैसे मांगने में शर्म आती थी, इसलिए उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।

कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही इस फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ में कपिल एक फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभा रहे हैं, जो रेटिंग और एल्गोरिदम की दुनिया से जूझता है।

 

घर में न लगाये ये तस्वीरें     |     पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां     |     सरकार का ऐलान, मौसम के कारण हुए फसल नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा     |     इटारसी में भाजयुमो के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देने बुलाया, माला पहनाकर कर दी पिटाई     |     इफ्तार में करें खाने की इन चीजों को शामिल, तो महीने भर रहेंगे फिट और हेल्दी     |     PPF पर सरकार ने नहीं बढ़ाया ब्याज     |     मरकाम और लखमा भी रहे मौजूद, मशाल रैली के दौरान झुलस गए थे     |     सरवरदेवला गॉव में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण     |     राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की हर स्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार, स्थिति पर पैनी नज़र      |     गुजरात में महंगा हुआ अमूल दूध, दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201