Breaking
ऐतिहासिक फैसला, सऊदी और भारतीय खुफिया एजेंसियों के बीच सहयोग को मंजूरी  यात्री वाहनों की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए देश का अहित न करें, मध्‍य प्रदेश के सतना में मोहन भागवत ने कहा केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके, उनका भी भष्ट्राचार सामने आएगा : त्रिवेदी स्कूलों की मान्यता को लेकर निरीक्षण मई में  म्यांमार के कोको द्वीप में हुए नए सैन्य निर्माण के पीछे क्या चीन का हाथ, भारत चिंतित  साईं के भक्तों ने रामनवमी पर तीन दिन में किया 4 करोड़ का दान मुख्यमंत्री बघेल ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण रुद्रावतार हैं बजरंगबली, इनमें अष्ट सिद्धियां तथा नौ निधियां ही नहीं, समस्त तात्विक शक्तियां भी समाह...  पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाया आरोप, न्यूयॉर्क में निष्पक्ष सुनवाई नहीं कर सकते

रिटायर्ड फौजी ने भतीजे की हत्या की, संपत्ति बंटवारे को लेकर था विवाद..

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में रविवार की सुबह पूर्व फौजी ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 27 वर्षीय पप्पू पांडेय जयपुर गांव निवासी सत्य नारायण पांडेय के पुत्र थे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते थे। पेट के भाग में गोली के जख्म का निशान पाया गया है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की हरनाथपुर पंचायत के जयपुर गांव निवासी तारक पांडेय अभी कुछ ही दिन पहले फ़ौज से सेवानिवृत्त हो घर आए थे। मिली जानकारी के अनुसार, वह जब से घर आए हैं, तभी से बंटवारा को लेकर भाई-भतीजे से विवाद चल रहा था। दोनों एक ही आंगन में रहते थे। संपत्ति बंटवारे को लेकर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है।

उसी संदर्भ में रविवार की सुबह चाचा-भतीजे के बीच फिर से विवाद शुरू हुआ। मृतक के पिता ने बताया कि रविवार की सुबह 7:30 बजे उनके भाई और रिटायर्ड फौजी तारक पांडेय ने लाइसेंसी बंदूक निकालकर लाए और मेरे बेटे पप्पू को गोली मार दी। गंभीर स्थिति में जख्मी पप्पू को स्वजन इलाज के लिए आरा लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि चाचा और भतीजा के बीच काफी दिनों से  विवाद और मुकदमा बाजी के कारण कई साल से खेत परती है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। एक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के मूल में संपत्ति बंटवारे को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है।

ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्ष आपस में पट्टीदार है। बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपने ही आर्मी से रिटायर्ड चाचा समेत अन्य पर गोली मारे जाने का आरोप है। जांच चल रही है।

 

ऐतिहासिक फैसला, सऊदी और भारतीय खुफिया एजेंसियों के बीच सहयोग को मंजूरी      |     यात्री वाहनों की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल     |     व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए देश का अहित न करें, मध्‍य प्रदेश के सतना में मोहन भागवत ने कहा     |     केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके, उनका भी भष्ट्राचार सामने आएगा : त्रिवेदी     |     स्कूलों की मान्यता को लेकर निरीक्षण मई में     |      म्यांमार के कोको द्वीप में हुए नए सैन्य निर्माण के पीछे क्या चीन का हाथ, भारत चिंतित      |     साईं के भक्तों ने रामनवमी पर तीन दिन में किया 4 करोड़ का दान     |     मुख्यमंत्री बघेल ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण     |     रुद्रावतार हैं बजरंगबली, इनमें अष्ट सिद्धियां तथा नौ निधियां ही नहीं, समस्त तात्विक शक्तियां भी समाहित है     |      पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाया आरोप, न्यूयॉर्क में निष्पक्ष सुनवाई नहीं कर सकते     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201