Breaking
यात्री वाहनों की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए देश का अहित न करें, मध्‍य प्रदेश के सतना में मोहन भागवत ने कहा केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके, उनका भी भष्ट्राचार सामने आएगा : त्रिवेदी स्कूलों की मान्यता को लेकर निरीक्षण मई में  म्यांमार के कोको द्वीप में हुए नए सैन्य निर्माण के पीछे क्या चीन का हाथ, भारत चिंतित  साईं के भक्तों ने रामनवमी पर तीन दिन में किया 4 करोड़ का दान मुख्यमंत्री बघेल ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण रुद्रावतार हैं बजरंगबली, इनमें अष्ट सिद्धियां तथा नौ निधियां ही नहीं, समस्त तात्विक शक्तियां भी समाह...  पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाया आरोप, न्यूयॉर्क में निष्पक्ष सुनवाई नहीं कर सकते अब रिजवान और अज्जन पर कार्रवाई, सवा तीन करोड़ की संपत्तियां होंगी जब्त

पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, जान बचाकर भागा तो उसकी गाड़ी तोड़ी; एफआईआर दर्ज

तोड़फोड़ का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। आरोपियों की पहचान एसबीएस कॉलोनी निवासी विशाल यादव और निहारिका क्षेत्र में रहने वाले जय गिरी के रूप में की गई है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह से युवक वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला। इस दौरान उसकी स्कूटी वहीं छूट गई। इस पर दोनों युवकों ने उसकी स्कूटी में ही तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला  कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर चीप हाउस निवासह तक्ष निराला शुक्रवार शाम चौपाटी से घर लौट रहा था। इस दौरान मुड़ापार जेआर कैफे के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों युवकों ने तक्ष को गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस पर तक्ष किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला। इस सबके बीच उसकी स्कूटी वहीं छूट गई। इस पर आरोपियों ने डंडे से स्कूटी पर वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

तोड़फोड़ का यह वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। आरोपियों की पहचान एसबीएस कॉलोनी निवासी विशाल यादव और निहारिका क्षेत्र में रहने वाले जय गिरी के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

 

यात्री वाहनों की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल     |     व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए देश का अहित न करें, मध्‍य प्रदेश के सतना में मोहन भागवत ने कहा     |     केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके, उनका भी भष्ट्राचार सामने आएगा : त्रिवेदी     |     स्कूलों की मान्यता को लेकर निरीक्षण मई में     |      म्यांमार के कोको द्वीप में हुए नए सैन्य निर्माण के पीछे क्या चीन का हाथ, भारत चिंतित      |     साईं के भक्तों ने रामनवमी पर तीन दिन में किया 4 करोड़ का दान     |     मुख्यमंत्री बघेल ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण     |     रुद्रावतार हैं बजरंगबली, इनमें अष्ट सिद्धियां तथा नौ निधियां ही नहीं, समस्त तात्विक शक्तियां भी समाहित है     |      पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाया आरोप, न्यूयॉर्क में निष्पक्ष सुनवाई नहीं कर सकते     |     अब रिजवान और अज्जन पर कार्रवाई, सवा तीन करोड़ की संपत्तियां होंगी जब्त     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201