ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
विदेश

VIDEO: पेरिस के एयरपोर्ट पर मुसलमानों ने तिरंगे के साथ किया PM मोदी का स्वागत, पाकिस्तान को फिर लगी मिर्ची

पैरिसः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों के दौरे पर हैं। जिस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस के राजकीय दौरे पर पेरिस पहुंचे। जहां पर उनका जबरदस्त स्वागत किया। पैरिस में एयरपोर्ट पर गुजरात के वोहरा मुसलमानों ने तिरंगे के साथ जोरदार स्‍वागत किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए गए। प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी को मुसलमान विरोधी साबित करने के लिए पूरी दुनिया में अभियान चलाने वाले पाकिस्‍तान को यह रास नहीं आया। इमरान खान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी पीएम मोदी के स्‍वागत से इतना ज्‍यादा चिढ़ गए कि उन्‍होंने ट्वीट कर अपनी हताशा को जाहिर कर दिया।

PMO India

@PMOIndia

Warm welcome, warm conversations.

A glimpse of how Indians based in France welcomed PM @narendramodi.

Embedded video

9,851 people are talking about this

फवाद चौधरी ने भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय से किए गए विडियो ट्वीट पर रिप्‍लाई करते हुए लिखा, ‘कितने पैसे लग गए इस ड्रामे पर?’ पाकिस्‍तानी मंत्री के ट्वीट के बाद लोगों ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रकाश तिवारी ने लिखा, ‘फवाद चौधरी…हरकतें भी नाम जैसी ही हैं….टमाटर और रोटी में बिकने वाले पैसे पूछ रहे हैं।’ मोहम्‍मद साजिद डार ने लिखा, ‘पैसों की बात मत करो साहब। जो चीज आपके पास नहीं हो उसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए।’ मनीष जोशी ने लिखा, ‘आपको हर मुसलमान बिकाऊ क्यों लगता है? भाई आपके देश के मुसलमान बिकते होंगे 2- 2 रुपये में…मेरे देश के नहीं।’ एक यूजर ने तो फव्वाद चौधरी को उनके सामने ही ‘चोर’ कहने वाला वायरल विडियो पोस्‍ट कर दिया।

बता दें कि यह वही फवाद चौधरी हैं जिन्‍होंने भारतीय सेना के सिख सैनिकों से अपील की थी कि वे कश्मीर में अपनी ड्यूटी से इनकार कर दें। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें फटकार लगाई थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फवाद को टैग करते हुए ट्वीट किया था, ‘भारत के आंतरिक मामले में दखल देना बंद कर दो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button