Breaking
क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..

पूर्व सांसद राहुल गांधी को जनता देगी 20 साल की सजा- केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी. इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया है. जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक, अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल या उससे ज्यादा की सजा होने पर उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाती है। वही इस पूरे मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जनता देगी कम से कम 20 साल की सजा 

प्रहलाद सिंह पटेल ने आगे कहा कि पूर्व सासंद राहुल गांधी को सूरत के माननीय न्यायालय ने मोदी उपनाम से जुड़े मानहानि मामले में दो साल की सजा दी है। लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि जनता की अदालत उन्हें इससे भी बड़ी सजा देगी। जनता कम से कम उन्हें 20 साल की सजा देगी। उन्होंने जो अपराधा किया है वो क्षमा योग्य नहीं है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें माफी मांगने का मौका था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। यह उनका अहंकार है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें चेताया था। लेकिन शायद वे अपने आप को देश के कानून और संविधान से ऊपर समझते हैं। यही अहंकार की वजह से और उनकी सामंती सोच के कारण आज उनकी लोकसभा से सदस्यता चली गई।

कांग्रेस की सामंती मानसिकता

कांग्रेस की मानसिकता सामंती है। जिस तरह से किसी जाती विशेष को उन्होंने चोर कहा वह दिखाता है कि वे पिछड़ी जातियों के प्रति भेदभाव रखते है। कांग्रेस शायद एक पिछड़ी जाति के व्यक्ति को प्रधानमंत्री के रूप में पचा नहीं पा रही है। राहुल गांधी जब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए अपशब्द कहते हैं तो वे इस देश के उन लोगों का भी अपमान करते हैं जिन्होंने मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। गांधी परिवार द्वारा इस तरह का मोदी जी का अपमान पहली बार नहीं किया गया। इसके पहले उनकी मां सोनिया गांधी जी भी माननीय प्रधानमंत्री जी के लिए भी अपमान जनक भाषा का इस्तेमाल कर चुकी है। हैरत की बात है कि अपनी गलती मानने की बजाय कांग्रेस पार्टी न्यायालय पर ही सवाल खड़ा कर रही है।

 

क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |     UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास     |     MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई     |     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |     चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें