• Likes
  • Followers
  • Followers
  • Sunday, June 4, 2023
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
  • लॉगिन

Khabar Top Khabar Top - Breaking News in Hindi

- Advertisement -

  • Home
  • दिल्ली-एनसीआर
  • पंजाब-हिमाचल प्रदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • पंजाब
    • बिहार झारखण्ड
    • मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • जॉब
  • आपका शहर, आपकी खबर
Khabar Top
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र
Breaking
महिला को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 2... मध्य प्रदेश में इस कारण हो रही है गरज-चमक के साथ बारिश जानिये सोमवार का हाल गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल मप्र सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में शगुन का एक-एक रुपया डाला 10 जून को जबलपुर में मुख्य कार्यक्र... श्री महाकाल लोक की मूर्तियां गिरने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी मप्र कांग्रेस Ajinkya Rahane को 172 मैच के बाद नसीब हुई IPL ट्रॉफी विराट सहित ये खिलाड़ी 100 से ज्यादा मैच खेलकर भ... जंगली जानवरों की खाल तस्करी के आठ आरोपितों को टीएसएफ ने किया गिरफ्तार निगमायुक्त ने पुतलीघर बस स्टैंड सहित निर्माणाधीन दुकानों का किया निरीक्षण चाइना में शानदार खेल का प्रदर्शन कर लौटी महिला बेसबाल खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत सारा और विक्की की मेहनत हुई सफल जरा हटके जरा बचके ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र

मुख्य समाचार
By Khabar Top Desk On Mar 25, 2023 10

नई दिल्ली । राहुल की संसद सदस्यता जाने के बाद राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदलने की उम्मीद की जा रही है। अगर राहुल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो कांग्रेस का भविष्य क्या होगा? कांग्रेस में सोनिया गांधी की उम्र और उनके लगातार बीमार रहने के चलते पहले से ही कयास लग रहे हैं कि अब वो पार्टी की सक्रिय राजनीति से दूर हो रही हैं। आखिरकार अब कांग्रेस को कौन संभालेगा  कौन पार्टी की ओर से पीएम कैंडिडेट बनेगा? इस पर लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है। पर गांधी फैमिली में एक ऐसी भी शख्सियत जिस पर कांग्रेस पार्टी ही नहीं आम लोगों को भी लगता है कि वो राहुल से बेहतर राजनीति कर सकती हैं। वर्तमान परिवेश में जब राहुल पहले से कांग्रेस को चुनावी सफलता नहीं दिला पा रहे थे  प्रियंका की राह आसान हो रही है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णन ने अभी इसी हफ्ते एक मीडिया हाउस के लिए लिखते हैं कि अब समय आ गया है कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस पीएम कैंडिडेट घोषित करे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी में कोई कमी है। पर वो संत हैं। उनका कहना था कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने के लिए प्रियंका गांधी में ही काबिलियत है। ये बात केवल प्रमोद कृष्णन की तरफ से आई हो ऐसा नहीं है। पहले भी कई कांग्रेसी प्रियंका को काग्रेस में बड़ी भूमिका दिए जाने की मांग कर चुके हैं। पर शायद प्रियंका ही नेतृत्व लेने से बचती रही हैं । पर कांग्रेस को नजदीक से देखने वालों का कहना है कि परिवार में पार्टी पर प्रभुत्व को लेकर संघर्ष तो नहीं है पर सब कुछ ठीक भी नहीं रहा है। यह सभी जानते हैं कि पार्टी में राहुल गांधी के समर्थकों पर सोनिया के समर्थक भारी पड़ते रहे हैं। राहुल गांधी स्वयं अपने कई दोस्तों का भला नहीं कर पाए । इसी के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कई लोग पार्टी को छोड़कर चले गए। सचिन पायलट आज तक अपनी ताजपोशी को लेकर भटक रहे हैं। पंजाब में सिद्धू-अमरिंदर और चन्नी के बीच जो कुछ हुआ पार्टी पर परिवार के संघर्ष के रूप में ही देखा गया। फिलहाल इस बात के कोई ठोस सबूत न मिलने के चलते ये बातें केवल अफवाहें ही बनकर रह गईं। अब मौके की नजाकत और जरूरत भी है कि प्रियंका आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व संभालें। प्रियंका को अब तक जो भी काम मिला उन्होंने पूरे लगन से वो काम किया । अभी हाल ही में हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सोनिया और राहुल की अनुपस्थिति में खुद मोर्चा संभाला और पार्टी को सत्ता में पहुंचाया। हिमाचल की जंग कोई आसान नहीं थी। थोड़ी सी राजनीतिक अदूरदर्शिता से ये जीत फिसल सकती थी। पर प्रियंका सधी हुई पारी खेली। ओपीएस अग्नीवीर और स्थानीय मुद्दों को टार्गेट करके पार्टी के पक्ष में हवा बनाया । साथ ही गुटबंदी में पड़ी पार्टी को अपने दूरदर्शी नेतृत्व से संकट से बचा ले गईं। नोएडा के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा कहते हैं कि प्रियंका गांधी को मौका नहीं मिला अगर उन पर पार्टी ने भरोसा किया होता तो वो राहुल गांधी से बेहतरीन नेता साबित हुईं होतीं। एक साल पहले जब कांग्रेस और प्रशांत किशोर अचानक मिलते मिलते रह गए तो इसके पीछे भी प्रियंका का ही कारण थीं। कहा गया कि प्रशांत किशोर चाहते थे कि कांग्रेस में राहुल की जगह प्रियंका मोर्चा संभालें। सोनिया गांधी के साथ करीब 10 दिनों तक चली लंबी बातचीत के बाद अचानक खबर आई कि प्रशांत किशोर पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसके पहले भी कई बार ऐसे मौके आए जब यह कहा गया कि सोनिया को राहुल पर ज्यादा भरोसा है जिसे पुत्रमोह की भी संज्ञा दी गई।

 

10
Share
Khabar Top Desk

Prev Post

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान….

Next Post

बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान

You might also like More from author
मुख्य समाचार

शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति…

मुख्य समाचार

पहलवानों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर यूपी विपक्ष खफा, सपा-रालोद सहित इन नेताओं ने…

आपका शहर, आपकी खबर

इस मामले में गुजरात देश में बनेगा नंबर वन

मुख्य समाचार

कांग्रेस जीत की संभावना के आधार पर देगी टिकट

Prev Next
फॉलो करें
  • Facebook Likes
  • Instagram Followers
  • Twitter Followers
  • Pinterest Followers
Grievance Redressal Mechanism
Cricket Score

आपका शहर, आपकी खबर

इस मामले में गुजरात देश में बनेगा नंबर वन

May 27, 2023

khabartop breaking- सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए सीएम,…

May 17, 2023

संविदा नियमितीकरण रथयात्रा का आम आमदी पार्टी ने किया समर्थन,…

May 16, 2023

आईपीएस अधिकारी दीपक रतन का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन,…

May 16, 2023

छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ का नहीं बल्कि 9 हजार करोड़ से अधिक…

May 15, 2023
About Us

हमारी ये कोशिश है कि हम स्वच्छ और सटीक पत्रकारिता करें…. वित्तीय रूप से स्वतंत्र होकर ही ऐसा किया जा सकता है।तात्पर्य ये कि हम पाठकों और नागरिकों के योगदान पर भरोसा कर ही इस रास्ते पर चल सकते हैं। आपका मामूली से मामूली सहयोग गुणवत्ता परख पत्रकारिता के लिए जरूरी है।

Popular News

महिला को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच…

Jun 4, 2023

मध्य प्रदेश में इस कारण हो रही है गरज-चमक के साथ बारिश…

Jun 4, 2023

गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल

Jun 4, 2023
Visitors Counter
360808
Users Today : 810
Total Users : 360808
Views Today : 8800
Total views : 4933511
Who's Online : 25
Your IP Address : 35.172.164.32
Server Time : 2023-06-04
  • About us
  • Contact us
  • Privacy Policy
Khabar Top © 2023 - All Rights Reserved.
Design & Developed by: SMC Web Solution - 8770359358

महिला को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच्चे की चोरी गिरफ्तार     |     मध्य प्रदेश में इस कारण हो रही है गरज-चमक के साथ बारिश जानिये सोमवार का हाल     |     गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल     |     मप्र सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में शगुन का एक-एक रुपया डाला 10 जून को जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम     |     श्री महाकाल लोक की मूर्तियां गिरने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी मप्र कांग्रेस     |     Ajinkya Rahane को 172 मैच के बाद नसीब हुई IPL ट्रॉफी विराट सहित ये खिलाड़ी 100 से ज्यादा मैच खेलकर भी खाली हाथ     |     जंगली जानवरों की खाल तस्करी के आठ आरोपितों को टीएसएफ ने किया गिरफ्तार     |     निगमायुक्त ने पुतलीघर बस स्टैंड सहित निर्माणाधीन दुकानों का किया निरीक्षण     |     चाइना में शानदार खेल का प्रदर्शन कर लौटी महिला बेसबाल खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत     |     सारा और विक्की की मेहनत हुई सफल जरा हटके जरा बचके ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई     |    

WhatsApp us

Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201