ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

गुरुद्वारा में लड़की से अश्लील हरकत पर पाठी गिरफ्तार

श्रीगंगानगरः  राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बालिका के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गुरुद्वारा के पाठी को गिरफ्तार किया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी जीतराम ने बताया कि इस मामले में पाठी कुलविंदर सिंह निवासी चक 12-एच मोहल्ला को गिरफ्तार किया गया। कुलविंदर को आज अदालत में पेश किया गया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बालिका गांव में अपने घर के पास स्थित गुरुद्वारा में गुरुवार सुबह मत्था टेकने के लिए गई थी। वहां कई और श्रद्धालु भी मत्था टेकने के लिए आए हुए थे। कुलविंदर सिंह सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद दे रहा था। बालिका सबसे अंत में प्रसाद लेने गई तो पाठी ने गुरुद्वारा के दरबार हाल में ही उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा।

गुरुद्वारा के पास बालिका का मकान होने से मकान की छत से नीचे आ रहे उसके चचेरे भाई ने कुलविंदर सिंह को अश्लील हरकत करते देख लिया और शोर मचा दिया। आसपास के लोग भाग कर आए लेकिन कुलविंदरसिंह वहां से भाग गया। बाद में शाम को इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button