ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!
विदेश

उत्तर कोरिया ने फिर किया ‘कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों’ का परीक्षण

सियोलः उत्तर कोरिया ने शनिवार को कम दूरी वाली 2 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के विरोध में वह लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। इसी श्रृंखला में यह उसका ताजा प्रक्षेपण है। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने शनिवार को कहा कि सेना ने दो अज्ञत प्रक्षेपण को देखा। ऐसा माना जा रहा है ये कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलें थीं।

मिसाइलें जापान सागर में गिरने से पहले 380 किलोमीटर तक हवा में रहीं और 97 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचीं। उन्होंने एक बयान में कहा कि नए प्रक्षेपणों के संदर्भ में हमारी सेना तत्परता के साथ उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर बनाए है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ‘ब्लू हाउस’ ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के हथियारों के परीक्षण के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक बैठक करेगा।

प्योंगयांग के शुक्रवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ पर निशाना साधने के बाद यह प्रक्षेपण किया गया है। अमेरिकी राजनयिक ने कहा था कि उत्तर कोरिया के पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण करने तक अमेरिका उस पर कठिन प्रतिबंध जारी रखेगा। इसके बाद प्योंगयांग ने पोम्पिओ को ‘‘बहुत जहरीला’’ कहा था। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना के संयुक्त अभियान के खिलाफ उत्तर कोरिया ने हालिया सप्ताह में कम दूरी की कई मिसाइलें दागी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button