ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

कृष्ण भक्ति से सराबोर हुई राजधानी, केजरीवाल सिसोदिया ने भी किए गोविंद के दर्शन

नई दिल्ली: राजधानी में शनिवार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। श्रीकृष्ण भक्ति से राजधानी सराबोर हो गई। राजधानी में हर तरफ हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की गूुज सुनाई पड़ती रही। वहीं इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जन्माष्टमी के अवसर पर सपरिवार ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर पहुंचे।

केजरीवाल ने अपनी मां, पिता, पुत्री और पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की। भगवान कृष्ण के स्वरूप को स्नान करवाया और नमस्कार किया। इस अवसर पर मनीष सिसोदिया के साथ-साथ ग्रेटर कैलाश के विधायक सौरभ भारद्वाज और इस्कॉन के राष्ट्रीय संपर्क निदेशक बृजेन्द्र नंदन दास भी मौजूद थे। इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार की देर रात तक पूजा अर्चना की गई। यहां थाईलैंड के फूलों से सजावट की गई और भगवान के स्वरूप को महाराष्ट्र, बैंगलोर से मंगाए गए फूलों से सजाया गया।

रोशनी की आकर्षक सजावट के लिए एलईडी लाइट का प्रयोग किया गया ताकि ऊर्जा बचत के उद्देश्य को भी हासिल किया जा सके। बृजेन्द्र नंदन ने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व देश और विदेश में स्थित सभी इस्कॉन मंदिरों में मनाया गया। ईस्ट ऑफ कैलाश में जन्मोत्सव को बड़े स्तर पर मनाया गया। श्रीकृष्ण भगवान के लिए वृंदावन के कलाकारों ने विशेष पोशाक तैयार की गई। भगवान को विशेष वस्त्र पहनाए गए व आकर्षक शृंगार किया गया। अनुष्ठान के तहत रविवार तड़के चार बजे आरती की गई हालांकि दर्शनों के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रात दस बजे महाभिषेक किया गया और रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया गया। कान्हा को 1008 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया।

 दिल्ली में भगवान कृष्ण के मशहूर मंदिरों लक्ष्मी नारायण मंदिर, इस्कॉन मंदिर, अमर कॉलोनी, कृष्ण प्रणामी मंदिर, हरे कृष्ण मंदिर एवं अन्य मंदिरों को त्योहार के अवसर पर सजाया गया था। शहर के विभिन्न हिस्सों में पर्व के दिन विशेष शोभा यात्राएं निकाली गईं। दिल्ली यातायात पुलिस ने मंदिरों के आसपास और जन्माष्टमी आयोजन स्थलों पर भीड़ एवं वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिये विशेष इंतजाम किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button