ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
देश

4 दिन के केरल दौरे पर राहुल गांधी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाएंगे और लोगों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को केरल के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। राहुल यहां वह अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड समेत राज्य के अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी वायनाड की मानंथवडी विधानसभा क्षेत्र के रिलीफ कैंपों का दौरा करेंगे और यहां वह एक श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल होंगे और इसके बाद थविनजल के बाढ़ प्रभावित इलाके में जाएंगे। वे बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर स्थानीय प्रशासन और राहत कार्यों में जुटे अधिकारियों से चर्चा करेंगे। अपने दौरे के पहले दिन राहुल मानंथवडी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में ही रहेंगे।

वहीं उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि बाढ़ प्रभावित केरल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कामकाजी दिनों की संख्या 150 से बढ़ाकर 200 दिन की जाए ताकि लोगों को मदद मिल सके और पुनर्वास कार्यों में तेजी आए।

तोमर को लिखे पत्र में वायनाड से सांसद गांधी ने कहा कि केरल ने पिछले कुछ दशकों की सबसे भयावह बाढ़ का सामना किया है। भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण लोग बेघर हो गए हैं तथा हजारों मकानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अतीत में भी प्राकृतिक आपदा प्रभावित इलाकों में मनरेगा के तहत कई विशेष प्रावधान किए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button