Breaking
शिवहर: डेढ़ महीने के बेटे को कुदाल से काटा, पकड़ा गया तो बोला- उसमें राक्षस नजर आता था 'बीजेपी के डर से वायनाड में कांग्रेस ने नहीं लगाए झंडे', माकपा ने राहुल गांधी को घेरा नामांकन के लिए 24 हजार रुपए की चिल्लर लेकर पहुंचा प्रत्याशी, आधे घंटे तक गिनते रहे मतदान कर्मी मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में BJP उम्मीदवारों का बहिष्कार करेंगे राजपूत झोपड़ी में रहने वाले किसान के बेटे ने पास किया UPSC की परीक्षा, पवन ने हासिल की 239वीं रैंक, गांव मे... सलमान खान के बाद अब दिग्गज नेता को मिली फोन पर धमकी, दाऊद इब्राहिम का नाम आया सामने दिल्ली के LG ने जेल में बंद CM केजरीवाल को लिखा खुला पत्र, पानी की समस्या का किया जिक्र चुनावी मैदान में वीरप्पन की बेटी विद्यारानी… पिता के सपने करना चाहती हैं साकार मुख्यमंत्री डा. माेहन यादव बोले-जनता ने ठाना है, झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदम बढ़ाना है भिंड में कांग्रेस को झटका, देवाशीष जरारिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

सिहोर में लड़की ने दो दोस्तों के साथ मिलकर कर्मचारियों को बकेट से मारा

नसरुल्लागंज   भोपाल से 80 KM दूर नसरुल्लागंज थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक लड़की ने दो साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता के शॉपिंग मॉल में जमकर उत्पात मचाया। तोड़फोड़ के साथ ही उसने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। मॉल में मौजूद लोगों ने लड़की के टैरर का वीडियो बना लिया। नसरुल्लागंज पुलिस ने लड़की और उसके दोस्तों के खिलाफ अड़ीबाजी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार रात को भाजपा नेता राजेश लखेरा के शॉपिंग मॉल पर एक लड़की और उसके साथियों ने सामान खरीदा। कर्मचारी ने पेमेंट करने को कहा तो पहले आनाकानी की फिर अड़ीबाजी करने लगे। कर्मचारी ने रुपए नहीं देने पर सामान रखकर जाने को कहा तो लड़की आक्रोशित हो गई। उसने पहले तो भीतर रखा सामान फेंका फिर गेट पर बकेट से ताेड़फोड़ की। कर्मचारी उसे समझाने आए तो उनके साथ भी सभी ने मारपीट शुरू कर दी। शाॅपिंग माॅल से शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया। बाहर भी लड़की ने कर्मचारियों पर बकेट बरसाए। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान इन्होंने जमकर गालियां भी दी।

भाजपा नेता राजेश लखेरा के पिता जगदीश लखेरा की शिकायत पर नसरुल्लागंज पुलिस ने आरोपी भारती चौधरी, धर्मेंद्र ठाकुर और मनीष अटेरिया के खिलाफ केस दर्ज किया। नसरुल्लागंज थाना प्रभारी कंचन ठाकुर ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, जिनकी गिरफ्तारी हो गई है। राजेश पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनीता लखेरा के पति हैं।

शिवहर: डेढ़ महीने के बेटे को कुदाल से काटा, पकड़ा गया तो बोला- उसमें राक्षस नजर आता था     |     ‘बीजेपी के डर से वायनाड में कांग्रेस ने नहीं लगाए झंडे’, माकपा ने राहुल गांधी को घेरा     |     नामांकन के लिए 24 हजार रुपए की चिल्लर लेकर पहुंचा प्रत्याशी, आधे घंटे तक गिनते रहे मतदान कर्मी     |     मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में BJP उम्मीदवारों का बहिष्कार करेंगे राजपूत     |     झोपड़ी में रहने वाले किसान के बेटे ने पास किया UPSC की परीक्षा, पवन ने हासिल की 239वीं रैंक, गांव में खुशी का माहौल     |     सलमान खान के बाद अब दिग्गज नेता को मिली फोन पर धमकी, दाऊद इब्राहिम का नाम आया सामने     |     दिल्ली के LG ने जेल में बंद CM केजरीवाल को लिखा खुला पत्र, पानी की समस्या का किया जिक्र     |     चुनावी मैदान में वीरप्पन की बेटी विद्यारानी… पिता के सपने करना चाहती हैं साकार     |     मुख्यमंत्री डा. माेहन यादव बोले-जनता ने ठाना है, झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदम बढ़ाना है     |     भिंड में कांग्रेस को झटका, देवाशीष जरारिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें