ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

NRC लिस्ट पर बवाल, ओवैसी बोले- भारत एक हिंदू राष्ट्र नहीं है, न ही होगा

अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र नहीं है और न ही कभी होगा।

PunjabKesari

ओवैसी ने भाजपा नेता और असम के मंत्री हिमंता बिस्व सरमा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत को सभी भारतीयों की रक्षा करनी चाहिए, सिर्फ हिंदुओं की नहीं। टू नेशन थ्योरी के उपासक कभी नहीं समझ सकते कि यह देश किसी एक मत से बहुत-बहुत बड़ा है, संविधान कहता है कि भारत हर मत, संप्रदाय और जाती को समानता प्रदान करेगा। यह एक हिंदू राष्ट्र नहीं है और इंशाह अल्लाह कभी होगा भी नही।

PunjabKesari

दरअसल ओवैसी ने असम में राष्ट्रीय नागरिकता रिजिस्टर को लेकर आरोप लगाया था कि मुस्लिमों को बाहर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके इस आरोप के जवाब में हिमंता ने कहा था कि अगर भारत हिंदुओं को संरक्षण नहीं देगा तो कौन देगा? क्या पाकिस्तान देगा? उन्होंने कहा था कि भारत उन हिंदुओं के लिए सदैव आशियाने की तरह रहेगा जो किसी वजह से यहां से विस्थापित हो गए। इस बात के कोई माएने नहीं है कि कितना विरोध होता है।

PunjabKesari

ओवैसी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि भारत वो देश है जिसने कई सताए हुए लोगों को अपनाया है, वे सभी रिफ्यूजी हैं नागरिक नहीं हैं। धर्म कभी भी नागरिकता का आधार नहीं बन सकता है। बता दें कि 31 अगस्त को NRC की जो लिस्ट सामने आई है, उसमें 19 लाख लोगों को शामिल नहीं किया गया है। इसी के बाद लिस्ट पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button