ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
व्यापार

25-29 अप्रैल के बीच खुल सकता है आईपीओ, कल सेबी में फाइल हो सकता है UDRHP

LIC IPO Exclusive: एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO) को लेकर एक्सक्लूसिव खबर सामने आ रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनी 25 से 29 अप्रैल के बीच अपना आईपीओ का ऐलान कर सकती है.

LIC IPO Exclusive: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी जल्द ही अपना आईपीओ यानी कि इनीशिएल पब्लिक ऑफर ला सकती है. एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO) को लेकर एक्सक्लूसिव खबर सामने आ रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनी 25 से 29 अप्रैल के बीच अपना आईपीओ का ऐलान कर सकती है. वहीं संभावना जताई जा रही है कि कल यानी कि 13 अप्रैल को कंपनी SEBI यानी कि सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया में अपना UDRHP (अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोसपेक्टस) फाइल कर सकती है. बता दें कि LIC के आईपीओ का इंतजार लंबे समय से निवेशक कर रहे हैं.

13 अप्रैल को RHP फाइल होने की उम्मीद

ज़ी बिजनेस को मिली एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक, कल सरकार सेबी (सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) में एलआईसी आईपीओ के लिए UDRHP फाइल कर सकती है और ऐसा माना जा रहा है कि ये आईपीओ 25-29 अप्रैल के बीच कभी भी आ सकता है.

बता दें कि सरकार मार्च में ही एलआईसी का आईपीओ लाने वाली थी, लेकिन यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे विवाद की वजह से सरकार ने अपने फैसले को थोड़ा टाल दिया था. हालांकि अब यूक्रेन और रूस के बीच स्थिति पहले से थोड़ी ठीक है. ऐसे में सरकार जल्द एलआईसी के आईपीओ को लाने की कवायद कर रही है.

6.5% हिस्सा बेचने की तैयारी

ऐसा बताया जा रहा है कि सरकार एलआईपी आईपीओ (LIC IPO) के जरिए  5 से 6.5 फीसदी की हिस्सेदारी बेच सकती है. बता दें कि एलआईसी आईपीओ के जरिए सरकार की योजना 50,000 से 60,000 करोड़ रुपए जुटाने की है.

सबसे बड़ा आईपीओ होगा

LIC का यह पब्लिक इश्यू के भारतीय शेयर मार्केट के इतिहास में सबसे बड़े आईपीओ होगा. जिसके बाद एलआईसी की मार्केट वैल्यू रिलायंस और टीसीएस जैसी टॉप कंपनियों के बराबर होगी. जीवन बीमा निगम (LIC) के IPO के माध्यम से सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने का लक्ष्य रखा है ताकि इसके संशोधित विनिवेश लक्ष्य 78,000 करोड़ रुपये को पूरा किया जा सके.

Related Articles

Back to top button