ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
देश

अडानी ग्रीन एनर्जी बनी देश की 8वीं सबसे वैल्यूएबल कंपनी, 2022 में दिया 116 फीसदी का रिटर्न

Market Capitalization: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने 2022 में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. 2022 में इसके शेयर में 116 फीसदी के करीब उछाल आ चुका है.

Adani Green Energy Share Update: अडानी समूह ( Adani Groups) की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) मार्केट कैपिटलाईजेशन (Market capitalization) के लिहाज से देश की 8वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. मार्केट कैपिटलाईजेशन के मामले में अडानी ग्रीन एनर्जी ने बजाज फाइनैंस और एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है.

अडानी ग्रीन एनर्जी से आगे कौन? रिलायंस इंडस्ट्रीज 17 लाख करोड़ रुपये के  साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी है. दूसरे स्थान पर टीसीएस है जिसका मार्केट कैपिटलाईजेशन 13.39 लाख करोड़ रुपये है. एचडीएफसी बैंक 8.12 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर तो इंफोसिस 7.35 लाख करोड़ रुपये के साथ चौथे स्थान पर है. आईसीआईसीआई बैंक 5.29 लाख करोड़ रुपये के साथ पांचवें नंबर पर , हिंदुस्तान यूनीलीवर 5.05 लाख करोड़ के साथ  छठे स्थान पर, एसबीआई 4.61 लाख करोड़ रुपये के साथ सातवें स्थान पर है. अडानी ग्रीन एनर्जी 4.48 लाख करोड़ रुपये के साथ 8वें स्थान पर, वहीं बजाज फाइनैंस 4.43 लाख करोड़ रुपये और एचडीएफसी 4.31 लाख करोड़ रुपये के साथ नौवें और दसवें स्थान पर है.

2022 में 116 फीसदी का रिटर्नआपको बता दें गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने 2022 में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. 2022 में इसके शेयर में 116 फीसदी के करीब उछाल आ चुका है. यानि इस वर्ष के पहले ट्रेडिंग दिन आपने अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 1 लाख रुपये निवेश किया होता तो आपका निवेश 2.16 लाख रुपये हो चुका होता.

Related Articles

Back to top button