ब्रेकिंग
Ranchi News: शहीद जवान की अंतिम विदाई पर रोया पूरा गांव, अधूरा रह गया 'नया घर और शादी' का सपना Ambedkar Nagar: ठगों के भी उस्ताद निकले पुलिसवाले! सोने के बदले थमा दिया नकली नोटों का बैग, 4 सस्पें... Rajeev Kumar Extension: 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं बंगाल के DGP, कार्यकाल बढ़ाने के पीछे क्या है म... Rajasthan Road Accident: आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों क... डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ... पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया : संजीव अरोड... भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशल...
देश

MLA अलका लांबा ने AAP से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होने के कयास

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी की बागी विधायक अलका लांबा ने आज आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी उन्होंने आज ट्वीट करके दी। माना जा रहा था कि अलका जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

 इससे पहले अलका लांबा ने  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिसके बाद से ये अटकलें तेज हो गई हैं वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। चांदनी चौक से विधायक अलका ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात की, हालांकि उन्होंने अभी कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। मुलाकात के बाद अलका ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि संप्रग की प्रमुख और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा की एक बड़ी नेता भी हैं। देश के मौजूदा हालात पर उनसे लंबे समय से चर्चा बाकी थी। आज मौका मिला तो उनसे हर मुद्दे पर खुलकर बात हुई।’

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी से पिछले कई महीनों से नाराज चल रही अलका कई मौकों पर कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं की तारीफ करती नजर आईं हैं। वह पहले भी एनएसयूआई और कांग्रेस में रह चुकी हैं। बीते काफी समय से आम आदमी पार्टी से बगावत के संकेत दे रही लांबा ने रविवार को एक ट्वीट करके सीएम अरविंद केजरीवाल पर CATS कर्मचारियों की भूख हड़ताल को लेकर निशाना साधा था और कहा था कि सत्ता का नशा कही आप को न ले डूबे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button