Breaking
घर पर चाहती हैं पार्लर जैसा ग्लो तो आलू का ऐसे करें इस्तेमाल हाथ पर लिखवाया दूल्हे का नाम, फिर बाराती ढूंढते रह गए दुल्हन, जानें क्या है मामला परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन... छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मैरा लक्ष्य है- प्रवीण पाठक युवक ने होटल में किया रेप, हड़प लिए 18 लाख…महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती-बोली- सर बचा लीजिए… राजगढ़ में घर में पानी के टैंक में मिले मां - बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस... घरों में खाना बनाने वाली मां और ड्राइवर पिता की बेटी ने कर दिया कमाल, दसवीं में प्रदेश में हासिल किय... लोकसभा चुनाव 2024: कल छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों में होगा महा मुकाबला साजिश या कुछ और…! पुलिस लाइन में खड़ी बसों-ट्रकों में लगी आग, मुख्तार के गैंगस्टर दोस्त की थीं ये गा...

रूस के सबसे रईस कारोबारी को भुगतना प़ड़ी यूक्रेन पर हमले की कीमत, 27 मिलियन डॉलर का लग्जरी क्रूज जब्त

रोम । यूक्रेन पर रूसी हमले का खामियाजा रूस के ख्यात कारोबारी एलेक्सी मोर्दशोव को भी भुगतना पड़ रहा है। अमेरिका और यूरोप के आर्थिक प्रतिबंध झेल रहे रूस के रईसों पर भी अब शिकंजा कसा जा रहा है। इटली ने रूस के सबसे अमीर शख्स एलेक्सी मोर्दशोव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके 2 अरब रुपए के क्रूज को जब्त कर लिया है।

यूरोपियन यूनियन ने यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद इस हफ्ते रूसी कारोबारी मार्दशोव को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इटली के इम्पेरिया से जब्त किए गए जहाज का नाम लेडी एम है। यह लग्जरी क्रूज 65 मीटर (215 फीट) बड़ा है। इटली की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेडी एम की कीमत 27 मिलियन डॉलर (2 अरब रुपए) है। इस लग्जरी क्रूज को 2013 में अमेरिकी शिपबिल्डर कंपनी पामर जॉनसन ने बनाया था।
रूस की बड़ी स्टील निर्माता कंपनी सेवरस्टल का मालिकाना हक मोर्दशोव के परिवार के पास है। फोर्ब्स के मुताबिक प्रतिबंध लगने से पहले मोर्दशोव की अनुमानित संपत्ति 29।1 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी। इस संपत्ति के साथ मोर्दशोव रूस के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मोर्दशोव का भूमध्यसागर के सार्डिनिया (के तट पर करीब 66 मिलियन यूरो का आलीशान विला है। रूस के एक और अरबपति गेन्नेडी टिमचेंको पर भी ठीक इसी तरह की कार्रवाई की गई है।

गेन्नेडी की लग्जरी नाव को भी इटली के इम्पेरिया में रोक दिया गया है। उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी माना जाता है। बताया जा रहा है कि इस नाव को जब्त कर किसी सुनसान स्थान पर रखा जाएगा। इटली ने रूस के जिस दूसरे बिजनेसमैन टिमचेंको के खिलाफ एक्शन लिया है। उन्होंने तेल का व्यापार कर अपनी किस्मत बदली है। ब्रिटेन ने पिछले महीने कहा था कि वह बैंक रोसिया में एक प्रमुख शेयरधारक थे।

टिमचेंको पर 2014 में क्रीमिया के रूस के कब्जे के बाद यूक्रेन को अस्थिर करने में भूमिका निभाने का आरोप है। इटली से पहले फ्रांस और जर्मनी भी रूस के अरबपतियों की नाव जब्त कर चुके हैं। दरअसल, रूस पर यूक्रेन के हमले के बाद यूरोपीय देश उस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन प्रयासों के तहत ही रूस को आर्थिक चोट पहुंचाई जा रही है।

घर पर चाहती हैं पार्लर जैसा ग्लो तो आलू का ऐसे करें इस्तेमाल     |     हाथ पर लिखवाया दूल्हे का नाम, फिर बाराती ढूंढते रह गए दुल्हन, जानें क्या है मामला     |     परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन…     |     छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी     |     ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मैरा लक्ष्य है- प्रवीण पाठक     |     युवक ने होटल में किया रेप, हड़प लिए 18 लाख…महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती-बोली- सर बचा लीजिए…     |     राजगढ़ में घर में पानी के टैंक में मिले मां – बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस…     |     घरों में खाना बनाने वाली मां और ड्राइवर पिता की बेटी ने कर दिया कमाल, दसवीं में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान…     |     लोकसभा चुनाव 2024: कल छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों में होगा महा मुकाबला     |     साजिश या कुछ और…! पुलिस लाइन में खड़ी बसों-ट्रकों में लगी आग, मुख्तार के गैंगस्टर दोस्त की थीं ये गाड़ियां     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें