ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
मनोरंजन

गोलमाल फेम अभिनेत्री मंजू सिंह का हुआ निधन

हिंदी सिनेमा से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज हिंदी टेलीविजन प्रेजेंटर और अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए गीतकार, गायक और पटकथा लेखक स्वानंद किरकिरे ने मंजू सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दूरदर्शन में उनके साथ काम करने के अपने समय को याद किया।

स्वानंद ने अपनी पोस्ट में लिखा, मंजू सिंह जी नहीं रही ! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लाई थी दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने ! उन्होंने डीडी के लिए कई नायब शोज़ एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे।  हृषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म गोलमाल की रत्ना हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है…अलविदा !

मंजू सिंह भारतीय टेलीविजन उद्यग में एक जाना-माना नाम थीं। उन्होंने शो स्वराज, एक कहानी, शो टाइम आदि का निर्माण किया। प्यार से ‘दीदी’ कहलाने वाली मंजू बच्चों के शो, खेल खिलौने की एंकर थीं। यह शो करीब सात साल तक चला था। इसके अलावा सिंह ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल में भी दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने रत्ना की भूमिका निभाई थी।

Related Articles

Back to top button