ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
मनोरंजन

फिर से फिल्म तेरे नाम का राधे बनकर लौटेंगे सलमान खान, इस बार प्रोजेक्ट में होंगे ये बदलाव

बॉलीवुड दबंग खान अपने फैंस को कोई-ना-कोई शानदार सरप्राइज देते ही रहते हैं। फिलहाल सलमान फिल्म दबंग-3 की शूटिंग मेें व्यस्त हैं। इसके अलावा जल्द ही वो अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन बहुत जल्द सलमान अपने दो किरदारों का मैशअप बनाकर एक मिक्सअप फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं।

वहीं, सलमान की कोशिश है कि दबंग 3 का काम खत्म होते ही वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दें ताकि संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह के बंद होने के बाद भी वह अगले साल की ईद पर अपनी फिल्म रिलीज कर सकें। इस लिस्ट में उनकी तीन फिल्में शामिल हैं, जिस पर वो जल्द काम शुरु कर सकते हैं।

नो एंट्री-2 की कहानी पर कर चुके हैं विचार…

लेखक निर्देशक अनीज बज्मी ने अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि फिल्म नो एंट्री की सीक्वेल की कहानी वह सलमान खान को सुना चुके हैं। दो साल की मेहनत के बाद उन्होंने फिल्म की पटकथा भी तैयार कर ली हैं। सलमान का इशारा मिलते ही वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

इसके अलावा वांटेड-2 की भी हैं तैयारियां…

फिल्म नो एंट्री की सीक्वेल बनने की राह में जो सबसे बड़ा रोड़ा है वही अड़चन फिल्म वांटेड की सीक्वेल को लेकर भी है। दोनों सीक्वेल की पहली फिल्मों के निर्माता बोनी कपूर हैं और बोनी के बेटे अर्जुन कपूर के मलाइका अरोड़ा से करीबी रिश्तों को सलमान खान ने कभी पसंद नहीं किया।

ब्लॉकबस्टर फिल्म तेरे नाम 2 की जल्द कर सकते हैं शुरुआत…

अभिनेता से निर्देशक बने सतीश कौशिक भी अपनी फिल्म तेरे नाम के सीक्वेल की कहानी सलमान को सुना चुके हैं। फिल्म का किरदार राधे दर्शकों को खूब भाया था और फिल्म के गाने आज भी एफएम रेडियोज पर बजते रहते हैं। यूट्यूब पर भी इस फिल्म के गाने ट्रेंड होते रहे हैं।

करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान ऊपर के तीनों विकल्पों में से वांटेड और तेरे नाम फिल्मों के सीक्वेल के मैशअप पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म सलमान खान के फिल्म वांटेड के किरदार आईपीएस राजवीर शेखावत की कहानी को आगे बढ़ाएगी जो लोगों के बीच राधे के नाम से रहता है। फिल्म का नाम राधे रखा जा सकता है और इसका निर्देशन भी सलमान अपने करीब दोस्त और दबंग 3 के निर्देशक प्रभुदेवा को ही सौंपने का मन बना रहे हैं। वहीं अब सलमान अगर इन फिल्मों की शूटिंग शुरु करते हैं, तो उनके फैंस के लिए मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button