ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
मनोरंजन

कमालपुर के जंगल में पहुंचे आमिर खान, आने वाली फिल्म की करेंगे शूटिंग

अजनाला: बॉलीवुड के प्रसिद्ध अदाकार आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग की लोकेशन देखने के लिए सोमवार को सरहदी कस्बा रमदास में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने साथियों के साथ भारत-पाक सरहद के नजदीक कमालपुर के जंगलों व नजदीकी इलाके का दौरा किया। आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर लाल सिंह चड्ढा फ़िल्म बनाने का ऐलान किया था। आमिर की इस फ़िल्म को अदवेट चंदन डायरेक्ट करेंगे, यह फ़िल्म वायाकॉम 18 स्टूडियो प्रोड्यूस करेगा।

गुरुद्वारा बाबा बुड्डा साहिब जी के किये दर्शन 

लोकेशन देखने को बाद आमिर खान ने गुरुद्वारा समाद बाबा बुड्डा साहिब जी में दर्शन किये और आमिर ने एसजीपीसी के सचिव कुलविंदर सिंह सहित अन्य लोगों से मुलाकात की और लंगर ग्रहण करने के बाद करीब 40 मिनट बाद वहां से रवाना हो गए। आमिर खान ने एस. जी.पी.सी के कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उन्हें बताया कि वह अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग रमदास के इलाके कमालपुर जंगल में करने के लिए वह जंगलों को देख कर आए हैं। आमिर खान ने एस. जी.पी.सी कर्मचारियों को कहा कि वह अपनी इस फिल्म की शुरुआत बाबा बुड्डा साहिब जी के घर से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद करेंगे।

आमिर खान ने बताया कि वह यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गिंप की डबिंग कर बनाएगें और इस फिल्म में वह एक सिख का किरदार अदा करेंगे, साथ ही में उन्होंने बड़ी दाढ़ी रख रहे हैं। इस फ़िल्म में अमिर खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान नजर आएंगी। इस फिल्म में आमिर और करीना 4-5 अलग अलग लुक्स में दिखाई देंगे।

नकाब पहन कर दरबार साहिब जाते है अमीर खान 

आमिर खान ने कहा की उन्होंने दुनिया में बहुत से धार्मिक स्थलों से आशीर्वाद प्राप्त किया है लेकिन जो सुकून उन्हें श्री दरबार साहिब में माथा टेकने में मिलता है वह कहीं नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि वह जब भी पंजाब आते हैं तो खाली समय में नकाब पहन दो-दो घंटे तक श्री दरबार साहिब में बैठे रहते हैं।

फ़िल्म के लिए 20 किलो वजन किया कम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान ने इस फ़िल्म के लिए अपना 20 किलो वजन कम किया है ताकि वह अपने करैक्टर में जवान दिख सके।

पंजाब के लोगो से मिलती है इज्जत 

आमिर खान ने बताया कि उनकी मन की ख्वाहिश होती है कि वह पंजाब में शूटिंग करें क्योंकि पंजाब के लोगों से उन्हें बहुत इज्जत और प्यार मिलता है, जिस कारण वो ज्यादातर पंजाब में आना पसंद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button