ब्रेकिंग
Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत... Gond Katira for Weight Loss: क्या गोंद कतीरा वजन घटाने में मददगार है? जानें वेट लॉस के लिए इसे कब और...
व्यापार

LIC IPO से जुड़े बैंक कर्मियों के ट्रांसफर पर रोक; आईपीओ को एंकर निवेशकों से मिला जबरदस्त रिस्पांस

LIC IPO Latest Update: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life insurance corporation of India) का पब्लिक इश्यू ऑफर (IPO) पर बड़ा अपडेट है. LIC के IPO पर वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों के प्रमुखों को एक निर्देश जारी किया है.

LIC IPO Latest Update: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life insurance corporation of India) का पब्लिक इश्यू ऑफर (IPO) पर बड़ा अपडेट है. LIC के IPO पर वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों के प्रमुखों को एक निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि LIC IPO के काम से जुड़े बैंकों के कर्मचारियों का 15 मई तक तबादला न किया जाए. वित्‍त मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत वित्तीय मामलों के विभाग ने सरकारी बैंकों के प्रमुखों को निर्देश जारी किया है. LIC IPO 4 मई 2022 को पब्लिक के लिए खुलेगा और यह 9 मई 2022 तक बोली के लिए खुला रहेगा. भारत सरकार (Modi Government IPO) ने LIC IPO का प्राइस बैंड 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया है.

एंकर निवेशकों से जबरदस्‍त रिस्‍पांस

LIC के IPO को एंकर निवेशकों का जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिला है. एंकर निवेशकों से 5,620 करोड़ रुपये का पूर्ण अभिदान मिला है. एक अधिकारी ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि एंकर निवेशकों के लिए अधिकतम 5,620 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व थे. इस सेगमेंट में आईपीओ फुली सब्‍सक्राइब हो गया. एलआईसी का आईपीओ कल यानी बुधवार को अन्य निवेशकों के लिए खुलेगा.

21,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्‍लान

केंद्र सरकार का प्‍लान एलआईसी आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपये जुटाना है. आईपीओ के तहत सरकार कंपनी में अपने 22,13,74,920 शेयरों की बिक्री कर रही है और इसके लिए प्राइस बैंड 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इंस्‍टीट्यूशनल और रिटेल बॉयर्स के लिए ऑफर 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा. कंपनी के शेयर आईपीओ के बंद होने के एक सप्ताह बाद 17 मई को शेयर बाजारों में लिस्‍ट होंगे.

आईपीओ के तहत 15,81,249 शेयर कर्मचारियों के लिए और 2,21,37,492 शेयर पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व हैं. पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए 9.88 करोड़ से अधिक शेयर और गैर-संस्थागत खरीदारों के लिए 2.96 करोड़ से अधिक शेयर रिजर्व हैं. रिटेल इन्‍वेस्‍टर्स और पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 45 रुपये की छूट मिलेगी, जबकि एलआईसी के पॉलिसीधारक 60 रुपये प्रति शेयर की छूट पा सकेंगे.

Related Articles

Back to top button