ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

ट्रोलर्स के निशाने पर आई वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, twitter पर #sayitlikenirmalatai जमकर कर रहा ट्रेंड

नई दिल्ली: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ऑटो सेक्टर में मंदी की एक बड़ी वजह ओला-उबर है। लोग आजकल गाड़ी खरीदने के बजाय ओला-उबर से सफर करने को ज्यादा तरजीह देते है। वित्तमंत्री ने दलील दी थी कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री BS6 स्टैंडर्ड और मिलेनियल्स के माइंडसेट से प्रभावित हैं और मिलेनियल्स गाड़ी की ईएमआई भरने की बजाय ओला-उबर को ज्यादा तवज्जो देते हैं।

जिसके बाद वित्त मंत्री सीधे ट्रोलर्स निशाने पर आ गई। ट्वीटर यूजर्स ने उनको जमकर ट्रोल करना शुरू कर किया है। सोशल मीडिया पर निर्मला सीतारमण के बयान को लेकर जमकर मीम्स शेयर हो रहे हैं।

एक ट्वीटर यूजर ने अघोरियों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘कपड़ा उद्योग में सुस्ती की वजह ये लोग हैं।’

तो वहीं एक दूसरे ट्वीटर यूजर ने लिखा, ‘निजी विश्वविद्यालय और कॉलेज इसलिए अच्छा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि आजकल के युवा WhatsApp यूनिवर्सिटी से पढ़ रहे हैं।’

इतना ही नहीं ट्वीटर पर निर्मला सीतारमण को लेकर हैशटैग #sayitlikenirmalatai भी खूब ट्रेंड कर रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button