ब्रेकिंग
Yuvraj Death Case: 600 पन्नों की रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज, कई बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कैंप के बाहर तनाव, नारेबाजी और हंगामे के बाद पुल... Ranchi News: शहीद जवान की अंतिम विदाई पर रोया पूरा गांव, अधूरा रह गया 'नया घर और शादी' का सपना Ambedkar Nagar: ठगों के भी उस्ताद निकले पुलिसवाले! सोने के बदले थमा दिया नकली नोटों का बैग, 4 सस्पें... Rajeev Kumar Extension: 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं बंगाल के DGP, कार्यकाल बढ़ाने के पीछे क्या है म... Rajasthan Road Accident: आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों क... डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ...
देश

इनेलो के पांच विधायकों की सदस्यता रद्द, JJP का समर्थन करना पड़ा महंगा

चंडीगढ़. इनेलो छोड़ जननायक जनता पार्टी (Jan nayak janta party) और कांग्रेस (Congress) का दामन थामने वाले चार विधायकों (MLA) को उनका यह फैसला महंगा पड़ गया. विधानसभा स्पीकर ने इन पांचों विधायकों की सदस्यता को रद्द कर दी है. विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने इस मसले पर मंगलवार को व्‍यवस्‍था देते हुए इनेलो के पांचों विधायकों नरवाना से पिरथी सिंह नंबरदार, दादरी से राजदीप फौगाट, डबवाली से नैना सिंह चौटाला, उकलाना से अनुप धानक और फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद को सदन की सदस्‍यता से अयोग्य करार दे दिया है. बता दें कि ये पंचों विधायक पहले ही इस्‍तीफा दे चुके हैं, जिन्हें स्वीकार भी कर लिया गया था.

इस फैसले के बाद अब इन विधायकों को अयोग्य घोषित होने की तिथि से लेकर इनके इस्तीफा देने की तिथि तक के अपने वेतन और भत्ते लौटाने होंगे. बता दें कि इनेलो विघटन के बाद इनेलो के सिंबल से लड़ने वाले चार विधायकों का झुकाव डॉक्‍टर अजय चौटाला की जननायक जनता पार्टी की ओर हो गया था. इन चारों विधायकों ने जजपा का खुला समर्थन करते हुए इनेलो के खिलाफ बगावती सुर दिखाने शुरू कर दिए थे.

चारों विधायकों को दिया था बागी करार

ये चारों विधायक अभी औपचारिक रूप से इनेलो सिंबल पर ही विधायक थे. इनेलो के विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने पिछले दिनों स्पीकर को शिकायत पत्र भेजकर इन चारों विधायकों को बागी करार देते हुए चारों के खिलाफ दलबदल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता रद करने की मांग की थी.

25 मार्च को दायर की थी याचिका

इनेलो के एक अन्य विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भी इसी संदर्भ में 25 मार्च 2019 को एक याचिका भी विधानसभा में दायर कर दी थी. बाद में दौलतपुरिया भी इनेलो छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर गए थे. दौलतपुरिया के भाजपा में जाने के बाद इनेलो विधायक अभय चौटाला ने भी 26 जुलाई 2019 एक एप्लीकेशन देकर इस याचिका को आगे बढ़ाया, जिसपर विधानसभा स्पीकर ने मंगलवार को फैसला सुनाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button