Breaking
स्कूल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप... कर्नाटक में सभी मुसलमानों को OBC आरक्षण! जानें क्या है आरोप और कैसे हुआ खुलासा हिंदू या मुस्लिम किसके पास कितनी संपत्ति, आंकड़ों से समझिए हकीकत दक्षिण या उत्तर भारत… कहां से हुई मंगलसूत्र की शुरुआत? सियासी घमासन के बीच जानिए इसका इतिहास 261 लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय फाइट, जिनसे तय होगा दिल्ली के सत्ता का सिंहासन लाल जोड़ा पहन हाथों में मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, मंडप था तैयार, तभी पता चला दूल्हा तो… भांजे की शादी में सिर पर मटकी रख नाच रहा था मामा, अचानक गिरा और हो गई मौत वो फिल्म, जिसके लिए डायरेक्टर ने वरुण धवन को एक हफ्ते तक सोने नहीं दिया, हो गया था ऐसा हाल आज भी देश के अमीर क्रिकेटर्स में शुमार हैं सचिन, इतनी है दौलत, देते हैं इतना टैक्स इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

राजस्थान में वसुंधरा राजे के प्रभाव से बाहर निकलने की कोशिश में भाजपा

नई दिल्ली । राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक और विरोधी खेमे के बीच बार-बार उभरने वाले टकराव ने पार्टी की चिंताएं बढ़ाई हुई हैं। राज्य में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी के सामने सभी को एकजुट रखने की चुनौती बनी हुई है। पार्टी को वसुंधरा राजे के एकछत्र प्रभाव से बाहर निकालने की कोशिशों के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की राज्य में सक्रियता लगातार बढ़ रही है। अगले लोकसभा चुनाव के पहले राजस्थान में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ दिसंबर-2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान में अभी कांग्रेस सरकार है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार बनने के बाद से ही कई बार उन्हें अपनी पार्टी के भीतर के असंतोष से ही चुनौती मिलती रही है। इसका लाभ भाजपा को मिलने की संभावना है। गहलोत को सबसे ज्यादा चुनौती सचिन पायलट से मिली है, लेकिन फिलहाल टकराव ठंडा पड़ा हुआ है। बीते सालों में सचिन पायलट के भाजपा के साथ आने की खबरें भी गर्म रही हैं पर यह कभी भी परवान चढ़ती नजर नहीं आई। हालांकि, भाजपा की चिंता कांग्रेस से ज्यादा अपने घर को लेकर है। राजस्थान में बीते दो दशकों से वसुंधरा राजे पार्टी की एकक्षत्र नेता हैं। लेकिन, अब उनका कद केंद्रीय नेतृत्व को रास नहीं आ रहा है। ऐसे में पिछले पांच साल से पार्टी ने दूसरे नेताओं को उभारने की काफी कोशिशें की हैं, लेकिन वसुंधरा राजे के सामने उसकी कोशिशें सफल नहीं हो पाई हैं। वसुंधरा राजे और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कई बार टकराव की स्थिति भी बनी। अब अगले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा नेतृत्व एक बार फिर पार्टी को वसुंधरा राजे के प्रभाव से बाहर लाकर, सबको साथ लेकर चुनाव मैदान में जाने की कोशिश में है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लगातार राजस्थान में सक्रिय रखा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी राजस्थान के मामलों में काफी रुचि ले रहे हैं। वह अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी विभिन्न केंद्रीय योजनाओं, जनता के सरोकारों से जुड़े कामों को लेकर सक्रिय रहे हैं। इन दोनों नेताओं को पार्टी राज्य में भावी नेतृत्व के रूप में उभार रही है।

स्कूल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप…     |     कर्नाटक में सभी मुसलमानों को OBC आरक्षण! जानें क्या है आरोप और कैसे हुआ खुलासा     |     हिंदू या मुस्लिम किसके पास कितनी संपत्ति, आंकड़ों से समझिए हकीकत     |     दक्षिण या उत्तर भारत… कहां से हुई मंगलसूत्र की शुरुआत? सियासी घमासन के बीच जानिए इसका इतिहास     |     261 लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय फाइट, जिनसे तय होगा दिल्ली के सत्ता का सिंहासन     |     लाल जोड़ा पहन हाथों में मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, मंडप था तैयार, तभी पता चला दूल्हा तो…     |     भांजे की शादी में सिर पर मटकी रख नाच रहा था मामा, अचानक गिरा और हो गई मौत     |     वो फिल्म, जिसके लिए डायरेक्टर ने वरुण धवन को एक हफ्ते तक सोने नहीं दिया, हो गया था ऐसा हाल     |     आज भी देश के अमीर क्रिकेटर्स में शुमार हैं सचिन, इतनी है दौलत, देते हैं इतना टैक्स     |     इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें