ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
खेल

शिक्षा-जैस्मिन और अनामिका समेत छह मुक्केबाज प्री-क्वार्टर फाइनल में

भारतीय मुक्केबाज ने पहले दौर में अपने प्रतिद्वंद्वी की रणनीति का आकलन करने के लिए कुछ समय लिया और अंतिम दो राउंड में जोरदार वापसी करते हुए 4-1 के अंतर से जीत हासिल की। जैस्मिन राउंड ऑफ -16 में रविवार को ऑस्ट्रेलिया की एंजेला हैरिस के खिलाफ भिड़ेंगी।इस्तांबुल में चल रहे आईबीए विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। छह महिला मुक्केबाज अब तक प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बना चुके हैं। इसमें निखत जरीन,परवीन,मनीषा के बाद अनामिका,शिक्षा और जैस्मिन शामिल हैं। इन सभी महिला मुक्केबाजों ने विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 12वें संस्करण में अपनी स्किल और अनुभव का बेहतरीन इस्तेमाल किया।शिक्षा ने अर्जेंटीना की हरेरा मिलग्रोस रोसारियो के खिलाफ कौशल का प्रदर्शन किया और बिना पसीना बहाए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। शिक्षा का अगला मुकाबला रविवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया के ओयुंटसेटसेग येसुगेन से होगा। वहीं, भिवानी की रहने वाली जैस्मिन को थाईलैंड की दो बार की यूथ एशियन चैंपियन पोर्नटिप बुआपा से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button