ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

AN-32 विमान की खोज में मददगार रहे स्थानीय लोगों की बदली किस्मत, सम्मानित करेगी वायुसेना

नई दिल्ली: वायुसेना जून में अरुणाचल प्रदेश में लापता हुए सेना के विमान एएन-32 की खोज में मदद करने वाले स्थानीय लोगों को 17 सितंबर को सम्मानित करेगी और पांच लाख रुपए का चेक प्रदान करेगी।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि एएन-32 के खोज अभियान में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर मदद करने वाले स्थानीय लोगों को सम्मानित किया जायेगा। उनकी सहायता से ही लापता विमान का पता लगाया जा सका। इस अवसर पर पूर्वी हवाई कमान के एयर मार्शल आरडी माथुर उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि तीन जून को जोरहाट वायुसैनिक अड्डे से उड़ान भरने के आधे घंटे बाद रडार से गायब हो गया था। विमान में 13 यात्री सवार थे। यह विमान लिपो के उत्तर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और स्थानीय लोगों की मदद से लापता होने के आठवें दिन 11 जून को उसका मलबा बरामद किया गया था। खराब मौसम और घने जंगलों के कारण लोगों के शवों को निकालने में करीब दो सप्ताह का समय लग गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button