ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

विश्व के 10 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल हुए आचार्य बालकृष्ण, जिनेवा में हुआ सम्मान

जिनेवाः पतंजलि के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को यूएनओ की संस्था यूएनएसडीजी (यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल) ने विश्व के 10 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। शनिवार को उन्हें जेनेवा में यूएनएसडीजी हेल्थकेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बालकृष्ण का कहना है कि उन्हें खुशी है कि भारतीय संस्कृति के प्रसार के लिए यह सम्मान मिला।

बालकृष्ण ने आयुर्वेद और योग को नई पहचान दीः रामदेव
आचार्य बालकृष्ण को इस उपलब्धि पर बाबा रामदेव ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण को यह उपलब्धि आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में नए अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए हासिल हुई है। बालकृष्ण ने भारतीय चिकित्सा पद्धति योग व आयुर्वेद को सम्पूर्ण विश्व में फिर से स्थापित किया है।

जिनेवा में शनिवार को आयोजित हुए समारोह में विश्व भर के कई लोगों को सम्मानित किया गया। यह पहली बार है जब यूएनएसडीजी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुनिया भर के नामचीन लोगों को सम्मानित किया। इन लोगों ने विश्व स्तर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया है।

प्राइमरी हेल्थ केयर, नॉन कम्युनिकेबल डिजीज कंट्रोल और डिजिटल हेल्थ को बढ़ाने देने के लिए बड़े पैमाने पर वित्त पोषण करना यूएनएसडीजी का लक्ष्य है। इस सम्मेलन में 50 देशों से लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

दुनिया भर में पहचान बना चुकी है पतंजलि
पतंजलि के उत्पाद आज दुनियाभर में अपनी पकड़ बना चुके हैं। आयुर्वेद से जुड़ी पतंजलि की सफलता का कुछ इतनी व्यापक है कि उससे मुकाबला करने में आज न सिर्फ भारतीय कंपनियों बल्कि विदेशी मल्टीनेशनल कंपनियों के भी पसीने छूट रहे हैं।

फोर्ब्स की सूची में भी शामिल हैं बालकृष्ण 
1995 में हरिद्वार में दिव्य फार्मेसी के रूप में शुरू किए गए पतंजलि ग्रुप के प्रमुख बालकृष्ण को फोर्ब्स की रईसों की सूची में भी शामिल किया गया है। उनकी निजी संपदा 25,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। पतंजलि के 97% शेयर बालकृष्ण के पास हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button