ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

केजरीवाल ने शेयर की नीले आसमान की साफ सुथरी तस्वीर, लिखा-काफी समय बाद ऐसा मौका मिला

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर साफ नीले आसमान की तस्वीरें शेयर कीं। केजरीवाल ने लिखा कि यह तस्वीरें दिल्ली की हैं, जिन्हें सिग्नेचर ब्रिज के ऊपर से कैमरे में कैद किया गया है। ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि काफी समय बाद दिल्ली में साफ-सुथरा और नीले आसमान को देखने का मौका मिला। दिल्ली की हवा को साफ रखने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। बता दें कि पिछले काफी समय से दिल्लीवासी प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। सर्दियों में यह हालात तो और भी खराब हो जाते हैं।

PunjabKesari

सर्दी के मौसम में तो हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच जाती है। कई बार तो हवा की गुणवत्ता का स्तर इतना गिर जाता है कि लोगों के लिए सांस तक लेना भी मुश्किल हो जाता है। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से एक है। बता दें कि केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर पराली जलाने के मामले में तुरंत कारर्वाई करने की मांग की।

Arvind Kejriwal

@ArvindKejriwal

These are pictures of our beautiful Delhi taken today, from the top of the Signature Bridge

It has been many years since I have seen such clear, blue skies. We have to work together to keep Delhi’s air clean.

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
2,123 people are talking about this

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मैंने पराली जलाने को लेकर तुरंत कदम उठाने के लिए पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा है। मुझे पता है कि वे कुछ कदम उठा रहे हैं लेकिन प्रदूषण रोकने के लिए कुछ और जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। हम अपने स्तर पर स्थानीय कारणों की वजह से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि लोगों का अच्छा स्वास्थ्य किसी भी सरकार के लिए पहली प्राथमिकता है लेकिन सर्दी के मौसम में समूचे उत्तर भारत में वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी से यहां के नागरिकों के स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बच्चों और बुर्जुगों को प्रदूषण से खासी परेशानी होती है। इस मामले के लिए तुरंत कारर्वाई की जरूरत है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को अक्तूबर और नवंबर के महीने में पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के कारण प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। हमारी सरकार द्वारा शुरू की गयी विभिन्न परियोजनाओं की मैं सराहना करता हूं लेकिन मुझे लगता है कि आप भी इस बात से सहमत होंगे कि हमें इस संबंध में और भी कई कदम उठाने की जरूरत है। प्रदूषण से बचने के लिए पहले से ही 50 लाख मास्को की खरीद शुरू कर दी गई है और ऑड-इवेन योजना की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। दिल्ली सरकार इसके साथ ही दिवाली को देखते हुए लोगों से पटाखे नहीं फोड़ने तथा इस त्योहार को लेजर शो के जरिए मनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर विचार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button