ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
देश

महाराष्ट्र में 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है कांग्रेसः थोराट

मुंबईः महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती है और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने रविवार को यह संकेत दिए। पहले दोनों दलों में ‘125 सीटों’ पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ और वक्त लगेगा, जिससे स्वीकार्य फॉमरूले पर बात बन सके।

थोराट ने कहा कि राकांपा ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस को बढ़त होगी। उम्मीदवारों की संख्या और चुनौती देने की क्षमता के लिहाज से कांग्रेस की राय पहले से तय 125 सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ने की है। वह राकांपा नेता धनंजय मुंडे के आवास पर हुई एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्हाेंने कहा कि एक स्वीकार्य फॉमरूला तैयार करने में कुछ समय लगेगा। 50 उम्मीदवारों की पहली सूची 2 अक्टूबर तक आ सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच 2 अक्टूबर को एक बैठक निर्धारित है, जिसमें सीट-साझेदारी को लेकर और स्पष्टता आने की उम्मीद है। राज्य में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं जबकि मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button