Breaking
अमृतपाल की तलाश में कश्मीरी गेट इलाके में चला सर्च अभियान सपा नेता आजम खां पत्नी व बेटे को आयकर का नोटिस  अभ्यास के दौरान चली मिसाइल, कोई हताहत नहीं  कोविड-19 पैरोल पर रिहा हुए सभी कैदी 15 दिनों के भीतर करें सरेंडर: सुप्रीम कोर्ट अप्रैल से बढ़ेगा बिजली बिल, कंपनियां जनता से वसूलेंगी 562 करोड़ रुपये बेहतर कल की आधारशिला हैं हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव, खुलेंगे रोजगार के द्वार सीएम केजरीवाल ने LG पर बोला हमला.... टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित होगा ये नया कप्तान मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, मैं हर कीमत चुकाने को तैयार: राहुल गांधी कार में महिला को लिफ्ट का झांसा देकर छीने गहने व नकदी, फरार हुए आरोपी

वातावरण में नमी आने का सिलसिला फिलहाल थमा

भोपाल । मप्र के वातावरण में नमी आने का सिलसिला फिलहाल थम गया है। पडोसी राज्यों हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र पर सक्रिय मौसम प्रणालियां समाप्त हो गई हैं। इससे प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होने के पूरे आसार है। उधर शुक्रवार को राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से शनिवार से पूरे मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का दौर शुरू होने के आसार हैं। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी बन रहने एवं बादल नहीं रहने के कारण रात का तापमान बढ़ने की संभावना कम है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, हरियाणा पर बना पश्चिमी विक्षोभ एवं इसके असर से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो गया है। इसी तरह महाराष्ट्र से केरल तक बना ट्रफ भी समाप्त हो गया है। इससे वातावरण में नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इस वजह से मौसम शुष्क होने लगा है। उधर राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। उधर गुजरात में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से शनिवार से भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में दिन के तापमान में काफी तेजी आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा। यह गुरुवार के अधिकतम तापमान 31.7 डिग्रीसे. की तुलना में 0.1 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। साथ ही बुधवार के न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्रीसे. के मुकाबले 2.6 डिग्रीसे. अधिक रहा। साहा के मुताबिक आंशिक बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के साथ ही उत्तरी हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई।

अमृतपाल की तलाश में कश्मीरी गेट इलाके में चला सर्च अभियान     |     सपा नेता आजम खां पत्नी व बेटे को आयकर का नोटिस     |      अभ्यास के दौरान चली मिसाइल, कोई हताहत नहीं     |      कोविड-19 पैरोल पर रिहा हुए सभी कैदी 15 दिनों के भीतर करें सरेंडर: सुप्रीम कोर्ट     |     अप्रैल से बढ़ेगा बिजली बिल, कंपनियां जनता से वसूलेंगी 562 करोड़ रुपये     |     बेहतर कल की आधारशिला हैं हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव, खुलेंगे रोजगार के द्वार     |     सीएम केजरीवाल ने LG पर बोला हमला….     |     टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित होगा ये नया कप्तान     |     मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, मैं हर कीमत चुकाने को तैयार: राहुल गांधी     |     कार में महिला को लिफ्ट का झांसा देकर छीने गहने व नकदी, फरार हुए आरोपी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201