Breaking
रुद्रावतार हैं बजरंगबली, इनमें अष्ट सिद्धियां तथा नौ निधियां ही नहीं, समस्त तात्विक शक्तियां भी समाह...  पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाया आरोप, न्यूयॉर्क में निष्पक्ष सुनवाई नहीं कर सकते अब रिजवान और अज्जन पर कार्रवाई, सवा तीन करोड़ की संपत्तियां होंगी जब्त सड़क पर खाना देने वालों पर लग रहा जुर्माना तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम राहुल गांधी पर मानहानि का एक और केस,आरएसएस ने हरिद्वार में मुकदमा किया टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ने 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस.. नई योजनाओं को बनाने और उनके बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण होगा ’छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण... घर में न लगाये ये तस्वीरें पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां

सांसद पद से भगवंत मान आज देंगे इस्तीफा

चंडीगढ़। पंजाब के मनोनीत सीएम भगवंत मान 16 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे। उस दिन भगवंत मान अकेले ही शपथ। उनके मंत्रिमंडल को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले वह आज लोकसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा देंगे।

भगवंत मान ने साेमवार सुबह ट्वीट कर कहा कि, ‘आज दिल्ली जाकर मैं संगरूर के एी पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूं। संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया, इसलिए बहुत धन्यवाद। अब पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है, संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि कुछ ही महीनों में उनकी आवाज़ लोक सभा में फिर से गूंजेगी।’

भगवंत मान के शपथ ग्रहण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समारोह में एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि यह संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। इस कारण प्रशासन अतिरिक्त तैयारियों में भी जुटा है। 40 एकड़ में पंडाल बनाया जा रहा है।

वहीं, भगवंत मान अभी संगरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं। अब वह विधायक चुने गए हैं और आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद अब सीएम पद की शपथ लेंगे। ऐसे में मान अब आज संसद सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

मान के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बंगा, नवांशहर नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी सेनेटरी इंस्पेक्टर और सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था करने तथा म्यूजियम स्थल को चमकाने में जुटे हैं। तहसील प्रशासन टेंट कुर्सियां तथा अन्य जरूरत का सामान जुटाने में लगा हुआ है।

रुद्रावतार हैं बजरंगबली, इनमें अष्ट सिद्धियां तथा नौ निधियां ही नहीं, समस्त तात्विक शक्तियां भी समाहित है     |      पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाया आरोप, न्यूयॉर्क में निष्पक्ष सुनवाई नहीं कर सकते     |     अब रिजवान और अज्जन पर कार्रवाई, सवा तीन करोड़ की संपत्तियां होंगी जब्त     |     सड़क पर खाना देने वालों पर लग रहा जुर्माना     |     तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम     |     राहुल गांधी पर मानहानि का एक और केस,आरएसएस ने हरिद्वार में मुकदमा किया     |     टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ने 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस..     |     नई योजनाओं को बनाने और उनके बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण होगा ’छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023’ : मुख्यमंत्री बघेल     |     घर में न लगाये ये तस्वीरें     |     पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201