Breaking
कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण, कहा- अवैध बिक्री रोकने पुरानी भट्टी खोलें हिंदू धर्म अपनाने पर आग बबूला हुए भाई, बदायूं में आकर दंपती को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों का हंगामा, सड़क पर उतरे, चक्काजाम कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम इस फैसले से शेयरों में फिर आई गिरावट, अडानी को लगा एक और झटका कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शैफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड्स में अमेरिकी दूत बनाया 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की राजनीतिक कार्यकर्ता शैफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड्स में अपना दूत मनोनीत किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। 50 वर्षीय दुग्गल भारत के जम्मू-कश्मीर मूल की हैं और बीते कई सालों से वह अमेरिका में रह रही हैं। वह सिनसिनाटी, शिकागो, न्यूयॉर्क और बोस्टन में पली बढ़ी हैं।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को राजदान समेत कई अन्य राजनयिकों की नियुक्ति का भी एलान किया। शैफाली राजदान दुग्गल दो बच्चों की मां हैं। उन्हें राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में लंबा अनुभव है। वह महिला व मानवाधिकारों की पैरवीकर्ता रही हैं। वह अमेरिका के होलोकॉस्ट मेमोरियल संग्रहालय परिषद में रही हैं। वर्तमान में वह पश्चिम क्षेत्रीय परिषद की सलाकार बतौर सेवाएं दे रही हैं। राजदान ह्यूमन राइट्स वॉच की सैनफ्रांसिस्को समिति की सदस्य और वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी लीडरशिप एंड कैरेक्टर काउंसिल की सदस्य हैं।

कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण, कहा- अवैध बिक्री रोकने पुरानी भट्टी खोलें     |     हिंदू धर्म अपनाने पर आग बबूला हुए भाई, बदायूं में आकर दंपती को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार     |     इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों का हंगामा, सड़क पर उतरे, चक्काजाम     |     कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक     |     RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम     |     इस फैसले से शेयरों में फिर आई गिरावट, अडानी को लगा एक और झटका     |     कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई     |     मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन     |     नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट     |     निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201