यूक्रेन की राजधानी कीव और बाकी बड़े शहरों पर हवाई हमला हुए और तेज

रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव और बाकी बड़े शहरों पर कब्जे के लिए बमबारी और तेज कर दी है। तीन शहरों माइकोलेव, खारकीव और रिवने पर सोमवार को हवाई हमला भी किया। उत्तरी शहर चेर्निहीव पर भी रातभर हवाई हमला होता रहा। उधर, दोनों देशों के बीच वार्ता का चौथा दौर भी पूरा हो गया है। हांलाकि, इसके नतीजे के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, वार्ता में यूक्रेन ने शांति, युद्धविराम, रूसी सेना की तत्काल वापसी और नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी की मांग उठाई। खुद जेलेंस्की ने कहा, वार्ता के नतीजे जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया, कीव के बाहरी हिस्से में भी दोनों सेनाओं के बीच जंग जारी है। रूसी सेना ने कीव के उपनगरों पर तोपखाने से गोले बरसाए हैं। यूक्रेन की सबसे बड़ी विमान निर्माण फैक्टरी पर हवाई हमले में दो लोग मारे गए, जबकि 7 घायल हुए हैं। एन्टोनोव स्थित इस फैक्टरी में दुनिया के बेहतरीन कार्गो विमान तैयार किए जाते हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी अफसर नेशनल गार्ड के प्रमुख विक्टर जोलोतोव ने पहली बार माना कि यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई उस तेजी से नहीं हो पाई, जितनी सोची गई थी। उन्होंने कहा, वहां के सैनिक नागरिकों के पीछे छिपकर हमले कर रहे हैं, जिससे रूसी अभियान धीमा हो गया।

कार में महिला को लिफ्ट का झांसा देकर छीने गहने व नकदी, फरार हुए आरोपी     |     बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अब एक और विवाद में फंसे     |      आठ साल की बच्ची की गोली लगने से हुई मौत     |     CRPF कैंप में 84 वें राइजिंग-डे के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह हुए शामिल..     |     लंदन में तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने की FIR     |     शेयर बाजार का एक मई से लागू होगा नया न‍ियम     |     ऑटो चोरी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया को 3 साल की सजा     |     कौन है मां ब्रह्मचारिणी? यहाँ जानिए व्रत कथा     |     कमल नाथ के गढ़ में अमित शाह आज भरेंगे हुंकार, वीडी शर्मा, प्रहलाद पटेल पहुंचे     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201