Breaking
सपा नेता आजम खां पत्नी व बेटे को आयकर का नोटिस  अभ्यास के दौरान चली मिसाइल, कोई हताहत नहीं  कोविड-19 पैरोल पर रिहा हुए सभी कैदी 15 दिनों के भीतर करें सरेंडर: सुप्रीम कोर्ट अप्रैल से बढ़ेगा बिजली बिल, कंपनियां जनता से वसूलेंगी 562 करोड़ रुपये बेहतर कल की आधारशिला हैं हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव, खुलेंगे रोजगार के द्वार सीएम केजरीवाल ने LG पर बोला हमला.... टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित होगा ये नया कप्तान मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, मैं हर कीमत चुकाने को तैयार: राहुल गांधी कार में महिला को लिफ्ट का झांसा देकर छीने गहने व नकदी, फरार हुए आरोपी बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अब एक और विवाद में फंसे

जानिए तिब्बत में मनाए जाने वाले लोसर महोत्सव के बारे में

चीन ने तिब्बत में उनके नए साल लोसर  पर आयोजित होने वाले धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है | तिब्बती अपने नए साल लोसर पर आयोजन नहीं कर पा रहे हैं | हांगकांग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को तिब्बती राष्ट्रीयता से चिढ़ है | मानवाधिकारों के दमन के लिए बदनाम ड्रैगन वन चाइना पॉलिसी को लेकर कट्टर है और इस प्रतिबंध को भी चीन की इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है | लोसर मनाया जाता तो तिब्बत की रंगत ही कुछ और होती, लेकिन चीन के प्रतिबंध के कारण सारा रंग फीका पड़ा हुआ है | बहरहाल, हम आपको बता रहे हैं, लोसर महोत्सव के बारे में |

तिब्बत की भाषा में लोसर का मतलब नया साल होता है | तिब्बतियों के लिए लोसर से ही उनके नए साल की शुरुआत होती है | लोसर तिब्बत का सबसे खास धार्मिक उत्सव है, जिसे तिब्बती बौद्ध समुदाय के लोग दिवाली की तरह मनाते हैं | इस अवसर पर तिब्बती मूल के लोग लोसर पर्व पर रंग-बिरंगे परिधान पहनते हैं और तरह-तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं | लोग अलग-अलग समूहों में नृत्य भी करते हैं |

तिब्बत में करीब 15 दिनों तक आयोजन चलता है | लोसर पर तिब्बत की देवी वाल्डेन ल्हामो की आराधना की जाती है | इस दौरान तिब्बती बौद्ध अपने घरों को अलग-अलग रंगों से सजाते हैं | तिब्बती समुदाय अपनी खास परंपराओं के जरिए नए साल का स्वागत करता है |

दिवाली की तरह ही लोसर पर्व पर बौद्ध अनुयायी अपने घरों को दिये से सजाते हैं | इस अवसर पर कई सांस्कृतिक उत्सव मनाए जाते हैं | लोग अपने परिवार के सदस्यों की समाधि पर जाते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं |

तिब्बती परंपरा में हर साल आध्यात्मिक पर्व का आयोजन किया जाता है | तिब्बती समुदाय इस पर्व के दौरान अपने-अपने आराध्य देवताओं की प्रार्थना करते थे और पूर्वजों को याद करते थे | धीरे-धीरे इसे महोत्सव के तौर पर मनाया जाने लगा |

तिब्बत की संस्कृति को समझने के लिए लोसर महोत्सव में शामिल होना बहुत ही मददगार साबित होता है | इस दौरान बच्चे, बूढ़े, पुरुष और महिलाएं सभी अपने पारंपरिक परिधानों में नजर आते हैं | महोत्सव के दौरान घरों, मठों और पहाड़ियों के ऊपर रंगीन झंडे और पताके फहराए जाते हैं |

इस महोत्सव के दौरान तिब्बतीअपनी सांस्कृतिक गतिविधियां प्रदर्शित करते हैं | बता दें कि हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में रहने वाला तिब्बती समुदाय इस पर्व को मनाता है | हालांकि इस वर्ष ड्रैगन तिब्बतियों को लोसर महोत्सव नहीं मनाने दे रहा है | अपनी ही जमीन पर तिब्बती ये उत्सव नहीं मना पा रहे हैं |

सपा नेता आजम खां पत्नी व बेटे को आयकर का नोटिस     |      अभ्यास के दौरान चली मिसाइल, कोई हताहत नहीं     |      कोविड-19 पैरोल पर रिहा हुए सभी कैदी 15 दिनों के भीतर करें सरेंडर: सुप्रीम कोर्ट     |     अप्रैल से बढ़ेगा बिजली बिल, कंपनियां जनता से वसूलेंगी 562 करोड़ रुपये     |     बेहतर कल की आधारशिला हैं हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव, खुलेंगे रोजगार के द्वार     |     सीएम केजरीवाल ने LG पर बोला हमला….     |     टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित होगा ये नया कप्तान     |     मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, मैं हर कीमत चुकाने को तैयार: राहुल गांधी     |     कार में महिला को लिफ्ट का झांसा देकर छीने गहने व नकदी, फरार हुए आरोपी     |     बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अब एक और विवाद में फंसे     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201