‘ऑपरेशन पंचर’ पर सियासी बयानबाजीः शिक्षा मंत्री बोले- इसके लिए अधिकारी नहीं कमलनाथ सरकार जिम्मेदार

 भोपाल। ‘ऑपरेशन पंचर’ (operation puncture) पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Education Miner Inder Singh Parmar) ने स्कूलों में बांटने वाली साइकिलों की बरबादी का सीधा आरोप कमलनाथ सरकार पर लगाया है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि इसके लिए अधिकारी नहीं कमलनाथ सरकार जिम्मेदार है। कमलनाथ सरकार में बच्चों से ज्यादा साइकिल खरीदी गई थी।

बता दें कि मध्यप्रदेश का विधान सभा सत्र के छठवें दिन प्रदेश की बहुचर्चित साइकिल वितरण का मुद्दा “ऑपरेशन पंचर” गूंजा। विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कांवरे (former Deputy Speaker Hina Kavre)  साइकिल का मुद्दा उठाई।

मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर परमार ने  कहा कि मामले की जांच की जा रही है। साइकिलों के बरबाद होने के जिम्मेदार कमलनाथ सरकार है। बच्चों से ज्यादा साइकिल कमलनाथ सरकार में खरीदी गई थी। ज्यादा साइकिल खरीद गई इसलिए बर्बाद हो गई। कोविड के कारण पिछले 2 साल से साइकिल वितरण योजना बंद थी। पुरानी साइकिल इसलिए नहीं बाटी क्योंकि आधे बच्चों को मिलती आधों को नहीं। अधिकारियों पर कार्रवाई का सवाल नहीं उठता, इसके लिए कमलनाथ सरकार जिम्मेदार है। इंदर सिंह परमार ने माना साइकिल बड़ी संख्या में खराब हुई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो साइकिल ठीक है उनके पार्ट्स निकालकर इस्तेमाल किया जाएगा।

कार में महिला को लिफ्ट का झांसा देकर छीने गहने व नकदी, फरार हुए आरोपी     |     बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अब एक और विवाद में फंसे     |      आठ साल की बच्ची की गोली लगने से हुई मौत     |     CRPF कैंप में 84 वें राइजिंग-डे के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह हुए शामिल..     |     लंदन में तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने की FIR     |     शेयर बाजार का एक मई से लागू होगा नया न‍ियम     |     ऑटो चोरी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया को 3 साल की सजा     |     कौन है मां ब्रह्मचारिणी? यहाँ जानिए व्रत कथा     |     कमल नाथ के गढ़ में अमित शाह आज भरेंगे हुंकार, वीडी शर्मा, प्रहलाद पटेल पहुंचे     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201