ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

Air force Day पर पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, बोले- देश हवाई योद्धाओं का आभारी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघर्षों के दौरान देश की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की मदद करने में भारतीय वायुसेना की भूमिका की मंगलवार को सराहना की। प्रधानमंत्री ने 87वें वायुसेना दिवस के मौके पर अपने ट्विटर हैंडल पर छोटा वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने ‘‘ हवाई योद्धाओं” के योगदान को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि आज वायुसेना दिवस पर गौरवान्वित देश हमारे हवाई योद्धाओं और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करता है। भारतीय वायुसेना पूरे समर्पण और उत्कृष्टता के साथ भारत की सेवा करती आ रही है।”

Narendra Modi

✔@narendramodi

Today, on Air Force Day, a proud nation expresses gratitude to our air warriors and their families. The Indian Air Force continues to serve India with utmost dedication and excellence.

Embedded video

7,127 people are talking about this
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि वायु सेना दिवस पर, हम अपने वायु योद्धाओं, सेवानिवृत्त अधिकारियों और भारतीय वायु सैनिकों के परिवारों का सगर्व सम्मान करते हैं। साहस और द्दढ़ निश्चय के साथ हमारी हवाई सीमाओं को सुरक्षित रखने वाले हमारे बहादुर वायु सैनिकों का शौर्य भारत के लिए गौरव का विषय है। भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्तूबर, 1932 को हुई थी। हर वर्ष इस दिन हिंडन बेस में वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख और तीनों सैन्य बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहते हैं। वायुसेना ने कई महत्वपूर्ण युद्धों और ऐतिहासिक मिशनों में अहम भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button