ब्रेकिंग
Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ... पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया : संजीव अरोड... भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशल... मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुर... अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं... Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से ... Greater Noida Student Suicide: शराब पीकर आने पर प्रबंधन ने बनाया था वीडियो, पिता की डांट से क्षुब्ध ... FASTag और Amazon Gift Card के जरिए करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से पकड़े 2 मास्टरमाइंड
विदेश

पाकिस्तान में छात्राओं के लिए बुर्का खरीदने पर भड़का गुस्सा, जानें- क्या है मामला

पेशावर। बुर्के में स्कूली छात्राओं की तस्वीरें वायरल होने के बाद पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर सोमवार को लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया। पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक छोटे से गांव चीना में एक जिला पार्षद ने स्थानीय सरकारी कोष से करीब 90हजार रुपये लेकर लगभग 90 बुर्के खरीदे थे। बाद में ये बुर्के गांव में स्थित सरकारी माध्यमिक स्कूल की छात्राओं को दिए गए। अधिकारी मुजफ्फर शाह का कहना है कि गरीब अभिभावकों के अनुरोध पर उन्होंने ये बुर्के खरीदे थे।

उनका कहना है कि गांव की लगभग 90 फीसद लड़कियां पहले से ही बुर्का पहनती हैं। इसलिए मुझे लगा कि इन गरीब लड़कियों को नया बुर्का मिलना चाहिए।’ शाह के मुताबिक उन्होंने इस कोष का इस्तेमाल स्कूल के लिए एक सोलर पैनल खरीदने में, शौचालय बनवाने में और कुछ नया फर्नीचर खरीदने में किया था। बहरहाल, उनकी खींची गई दो तस्वीरों से सोशल मीडिया में मानों उबाल आ गया।

एक तस्वीर में कक्षा में बुर्का पहने लड़कियां नजर आईं। दूसरी तस्वीर में एक डेस्क पर बुर्के पड़े नजर आ रहे हैं। फातिमा वली नामक महिला ने ट्वीट किया, ‘शिक्षा के स्तर में सुधार पर, उत्पीड़न, दु‌र्व्यवहार तथा दुष्कर्म के लिए कड़ी सजा पर जोर देने के बजाय परिधान खरीदा गया।’

पाकिस्तानी महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली गुलालई इस्माइल ने सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से की सराहना की है। हाल ही में न्यूयार्क गई गुलालई ने लिखा कि मैं यह देखकर खुश हूं कि समय बदल रहा है और महिलाओं के पक्ष में अधिकाधिक लोग खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button