ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
देश

राजनाथ सिंह के बचाव में उतरी पाक सेना, कहा- शस्त्र पूजा करने में कुछ गलत नहीं

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राफेल लड़ाकू विमान की शस्त्र पूजा करने को लेकर बवाल मच गया है। जहां एक ओर इस मुद्दे पर देश की राजनीति गरमा गई है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान रक्षा मंत्री के बचाव में उतर आया है। पाकिस्तान सेना के अनुसार राफेल की पूजा में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह धर्म के अनुरूप है।

PunjabKesari

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने वीरवार को ट्वीट किया कि राफेल पूजा में कुछ भी गलत नहीं हैं क्योंकि यह धर्म के अनुसार है। कृपया, याद रखें… यह अकेली मशीन नहीं जो मायने रखती है असल में उस मशीन को संभालने वाले व्यक्ति की क्षमता, जुनून और संकल्प मायने रखता है। हमें हमारे पीएएफ शहीदों पर गर्व हैं।

पाकिस्तान सेना का बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच अनुच्छेद 370 को लेकर विवाद गरमाया हुआ है। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने आठ अक्तूबर को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोर्डोक्स में 36 फ्रांसीसी निर्मित राफेल लड़ाकू जेट में से पहला राफेल लड़ाकू जेट प्राप्त किया था। इस दौरान उन्होंने राफेल की ‘शस्त्र पूजा’ की और उसपर फूलों, नारियल और नींबू को बुरी नजर से बचाने के लिए रख दिया। कांग्रेस ने शस्त्र पूजा को तमाशा बताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button