ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
विदेश

गदगद हुए ट्रंप, नरम पड़ा तुर्की का रुख, 120 घंटे तक उत्‍तर सीरिया में नहीं करेगा हमला

वाशिंगटन। तुर्की के इस ऐलान के बाद कि वह उत्‍तरी सीरिया में पांच दिनों तक कोई सैन्‍य ऑपरेशन नहीं करेगा, अमेरिका ने राहत भरी सांस ली है। शुक्रवार को अमेरिकी उप राष्‍ट्रपति ने माइक पेंस ने ऐलान किया। इस घोषणा के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का चेहरा खिल गया। उधर, माइक पेंस ने कहा कि उत्‍तर कोरिया में युद्ध विराम के लिए तुर्की के राष्‍ट्रपति के साथ समझौता हुआ है। कुर्दिश लड़ाकों के वापस जाने तक तुर्की 120 घंटे तक उत्‍तर सीरिया में अपने सभी सैन्‍य अभियानों को रोक देगा।

तुर्की के इस फैसले से खुश हुए ट्रंप

इस समझौते के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि यह सौदा तीन दिन पहले तक नहीं हो सकता था। इसे पूरा करने के लिए कुछ सख्‍त प्रेम का इजहार करना पड़ा। यह हम सबके लिए सुखद है। इस फैसले से हम सभी को गर्व है। ट्रंप ने कहा उनके लिए यह महान दिन है। अमेरिका के लिए यह गर्व की बात है। इस समझौते के लिए कई साल से कोशिश चल रही थी। तुर्की के इस फैसले से करोड़ों जिंदगियां बच जाएंगी। सभी को बधाई।

ट्रंप ने तुर्की के समकक्ष को लिखा था सख्‍त पत्र

बता दें कि बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने तुर्की के समकक्ष रेसेप तैयब एर्दोगन को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी। उन्‍होंने पत्र में लिखा ‘मूर्ख मत बनो.. होश में आ जाओ.. वरना सजा भुगतने को तैयार रहो।’ ट्रंप ने तुर्की के राष्‍ट्रपति को उस वक्‍त खत लिखा है जब रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने फोन करके एर्दोगन को सीरिया संघर्ष सुलझाने की नसीहत दी है। इस बाबत उन्‍होंने मॉस्‍को आने का न्‍योता भी दिया। उनके इस कड़े पत्र के बाद तुर्की की यह पहल सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button