ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

BJP MP देवेंद्र सिंह भोले ने NHAI के परियोजना निदेशक को फोन पर दी गाली, ऑडियो वायरल

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता भी सत्ता में आने के बाद दबाव की राजनीति करने लगे हैं। अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ ही कई जगह तो मारपीट पर भी उतारू रहते हैं। ताजा मामला अकबरपुर से भाजपा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले  का है।

कानपुर देहात के अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लगातार दूसरी बार सांसद चुने देवेंद्र सिंह भोले ने गुरुवार को एनएचएआई के परियोजना निदेशक से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। फोन पर वार्ता के दौरान उन्होंने परियोजना निदेशक को गाली भी दी। इसके साथ ही काम रुकवाने की धमकी दी। इसका ऑडियो वायरल हो गया है।

कानपुर से प्रयागराज जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को कानपुर देहात क्षेत्र में भी छह लेन किया जा रहा है। महराजपुर कस्बे के पास निर्माण कार्य करने रोकने के लिए सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने फोन किया। परियोजना निदेशक पुरषोत्तम लाल चौधरी ने कहा कि वह निर्माण नहीं रोकेंगे। सांसद ने कहा कि वह खुद ही मौके पर जाकर काम को रुकवा देंगे। उनकी इस बात का जब परियोजना निदेशक ने विरोध किया तो सांसद ने फोन पर ही गाली बक दी। परियोजना निदेशक का कहना है कि वह सांसद के विरुद्ध धमकी देने तथा गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

अकबरपुर संसदीय सीट पर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह भोले ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। भोले ने 2019 में बसपा प्रत्याशी निशा सचान को 2,75,142 वोट से पराजित किया। इससे पहले 2014 में उन्होंने 2,78,997 वोटों से जीत हासिल की थी। बसपा प्रत्याशी को छोड़कर बाकी सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल भी हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने 4,81,584 वोट हासिल किए थे। बसपा प्रत्याशी अनिल शुक्ल वारसी को 2,02,587 और कांग्र्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल ने 96,827 वोट हासिल किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button