ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

केदारनाथ हाईवे पर बोल्डर की चपेट में आने से आठ यात्रियों की मौत, दो लापता

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक कार और दो बाइकें पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे की चपेट में आ गई। दो बाइकों पर सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। भारी-भरकम बोल्डर के साथ कार 400 मीटर गहरी खाई में समा गई, उसमें कितने लोग सवार थे, अभी कुछ पता नहीं चल पाया। दो लोगों के कार में सवार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। रेस्क्यू दल लापता यात्रियों की खोजबीन में जुटा हुआ है। हादसे में मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है।

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय करीब 60 किलोमीटर दूर केदारनाथ मार्ग पर चंडिकाधार के पास शनिवार रात यह हादसा हुआ। गौरीकुंड जाने वाले हाईवे पर फाटा से करीब चार किलोमीटर आगे अचानक पहाड़ी से भारी-भरकम बोल्डर और मलबा हाईवे पर गिरने लगा। वहां से गुजर रहे वाहन चालक कुछ समझ पाते तब तक कुछ वाहन बोल्डर और मलबे की चपेट में आ गए। फिलहाल दो बाइक और एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चला है।

घटना का पता चलने पर कुछ यात्रियों ने निकटवर्ती गुप्तकाशी थाने की पुलिस की इत्तिला किया। कुछ देर बाद गुप्तकाशी के थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखुरी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम भी वहां पहुंच गई।

थानेदार और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र ने बताया कि पता चला कि दो बाइकों पर पांच यात्री सवार थे। सभी की मौत हो गई। उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं, जबकि उनके दो साथी लापता है। मलबे के साथ कार खाई में समा गई । दो लोगों के इसमें होने को अनुमान लगाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। थानेदार ने बताया कि मृतकों में एक की शिनाख्त सुखजीत शर्मा पुत्र ललित शर्मा निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है। बाकी अन्य की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

खतरनाक बना हुआ है स्लाडिंग जोन

गौरीकुंड हाईवे पर चंडिकाधार स्लाइडिंग जोन पिछले कई समय से काफी खतरनाक स्थिति में है। ऑलवेदर प्रोजेक्ट के तहत यहां पर हाईवे की कटिंग कार्य की जा रही है, इसकी वजह से यहां खतरा और भी बढ़ गया है। आए दिन पहाड़ी से बोल्डर व मलब गिरने की वजह से हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button