ब्रेकिंग
Yuvraj Death Case: 600 पन्नों की रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज, कई बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कैंप के बाहर तनाव, नारेबाजी और हंगामे के बाद पुल... Ranchi News: शहीद जवान की अंतिम विदाई पर रोया पूरा गांव, अधूरा रह गया 'नया घर और शादी' का सपना Ambedkar Nagar: ठगों के भी उस्ताद निकले पुलिसवाले! सोने के बदले थमा दिया नकली नोटों का बैग, 4 सस्पें... Rajeev Kumar Extension: 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं बंगाल के DGP, कार्यकाल बढ़ाने के पीछे क्या है म... Rajasthan Road Accident: आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों क... डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ...
देश

महाराष्ट्र और हरियाणा के लिए चुनाव प्रचार खत्म, 21 को होगा मतदान

नई दिल्लीः महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों के नेताओं ने तूफानी प्रचार किया। अब महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

आखिरी दिन प्रचार में सभी दलों ने झोंकी ताकत
आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में दो रैलियां की। पीएम मोदी ने पहले सिरसा और फिर रेवाड़ी में चुनावी सभा को संबोधन किया। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह महाराष्ट्र के नंदुरबार, अकोला और अहमदनगर में चुनावी रैली की। करजत जमखेड में रोड शो भी किया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बेरी, इसराना, समालखा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। हुड्डा का राजनीतिक करियर दांव पर लगा हुआ है।

बीजेपी की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने करनाल में रोड शो किया। खट्टर करनाल से ही चुनाव मैदान में हैं और अपने पांच साल के कामकाज के आधार पर वोट मांग रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने नारनौंद (हिसार) और सोनीपत में जनता को संबोधित किया और रोड शो किया।

महाराष्ट्र की बात करें तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चंद्रापुर जिले में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इसके अलावा, उन्होंने अपनी सीट साउथ वेस्ट नागपुर में रोड शो किया।  उधर, शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने अंधेरी पूर्व, वांद्रा पूर्व, धारावी में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया और जनता से वोट मांगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button